B'day Special: झल्ली से कैसे बनी काजोल सुपरस्टाइलिश? जानिए उनकी लाइफ से जुड़़े दिलचस्प किस्से

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2017 - 04:37 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रैस काजोल का आज जन्म दिन है। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी और वह अपने समय की बहुत ही बेहतरीन अदाकारा रह चुकी हैं।

ट्रैडिशनल लुक में काफी खूबसूरत नजर आई काजोल
काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को महाराष्ट्र में हुआ। उनके पिता सोेमू मुखर्जी और मां तनुजा भी फिल्म जगत से ताल्लुक रखते हैं। काजोल ने अपने करियर की शुरूआत 16 साल की उम्र से ही कर दी थी। उनकी पहली डेब्यू फिल्म बेखुदी थी और इसके बाद काजोल के पास फिल्मों की लाइन लग गई। उन्होंने शाहरूख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया और पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था।
शादी के दौरान ऐसा था काजोल का स्टाइल​​​​​​​

बच्चों के साथ काजोल​​​​​​​
कई हिट फिल्मों में काम करने के बाद 24 फरवरी 1999 को काजोल ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से शादी कर ली और इनके दो बच्चे हुए- बेटी न्यासा और बेटा युग। शादी के बाद कुछ समय के लिए काजोल ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और इसके बाद उन्होंने फिल्म कभी खुशी कभी गम में काम किया। काजोल को कई फिल्मों के लिए बैस्ट एक्ट्रैस के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
पति अजय देवगन के साथ काजोल​​​​​​​


मां तनुजा के साथ नजर आई काजोल

Punjab Kesari