बचपन में इतनी क्यूट दिखती थी 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी, देखें कुछ खास तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 12:27 PM (IST)

आज बॉलीवुड की दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा हैं। आज वह अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा कॉस्ट्यूम डिजाइनर से लेकर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर चुकी हैं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 में बिहार की राजधानी पटना में हुआ। मुंबई में अपनी स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद सोनाक्षी ने एक फैशन डिजाइनर के तौर पर अपना करियर बनाने में लग गई लेकिन किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि सोनाक्षी फैशन डिजाइनर बनते बनतेसलमान खान की ‘दंबग गर्ल’ बन गई। अगर सोनाक्षी के लुक की बात करें तो सोनाक्षी बचपन से ही काफी गोलू-मोलू रही हैं। चलिए आज हम आपको सोनाक्षी के जन्मदिन के मौके पर दिखाते हैं उनकी बचपन की कुछ खास तस्वीरें। 
 

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी को फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 8 साल बीत चुके हैं। भले ही सोनाक्षी ने बॉलीवुड की फिल्मों बहुत कम काम किया लेकिन जितनी भी फिल्में दी सभी हिट रही। सोनाक्षी ने हीरोइन बनने का सपना कभी नहीं देखा था। 

वह कॉस्टयूम डिज़ाइनर में दिलचस्पी रखती थीं। उन्होंने मुंबई के नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में कोर्स किया हुआ है। इसके अलावा सोनाक्षी को पेंटिंग और स्केच बनाने का बहुत शौक है। वह गानों की रेपिंग भी बखूबी कर लेती हैं। इसके अलावा उन्हें वैस्टर्न से ज्यादा साड़ी पहनना पसंद है जो उनकी बचपन की पसंद रही हैं।

फिल्मों में आने पहले उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया था, जिसके चलते वह 2008 और 2009 में लैक्मे फैशन वीक में रैंपवॉक भी कर चुकी है। सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में फिल्म ‘दबंग’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जहां उन्हें खूब सफलता भी मिली। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी ने अपना 30 किलो तक वजन घटाया। 

Punjab Kesari