मोटी आईब्रो की वजह से हुए कई बार रिजेक्ट, आज लोग कहते हैं हैंडसम एक्टर-Nari

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 05:18 PM (IST)

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर, एंकर और सिंगर आयुष्मान खुराना का आज जन्मदिन है। पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखने वाले आयुष्मान का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। इनको बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। महज 17 साल की उम्र में ही उन्होंने एक्टिंग करनी शुरू कर दी थी। आयुष्मान ने रियलिटी शो 'रोडीज 2' से अपने करियर की शुरूआत की। 


फिल्मों में आने से पहले वह रेडियो जॉकी का काम करते थे। जर्नलिज्म कोर्स करने के बाद पिता ने उनके हाथ में  मुंबई का टिकट थमा दिया। मगर बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री पाना उनके लिए आसान नहीं था। मोटी भौहें होने के कारण कई बार रिजेक्ट हुए।

फिल्मी दुनिया में उन्हें पहला ब्रेक डायरेक्टर शूजित सरकार ने दिया। साल 2012 में आयुष्मान ने शूजित की सुपरहिट फिल्म 'विकी डोनर' से डेेब्यू किया। फिल्म के लिए आयुष्मान को कई अवॉर्ड भी मिले। आयुष्मान ने अपनी दोस्त ताहिरा से शादी है। इस कपल का एक बेटा और एक बेटी है।

Content Writer

Nisha thakur