राम मंदिर: भूमि पूजन के लिए दुल्हन की तरह सजी अयोध्या नगरी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 11:54 AM (IST)

आज सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे देश में राम मंदिर के भूमि पूजन की खुशी मनाई जा रही हैं। भूमि पूजन के लिए अयोध्या में कई दिनों पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। मंदिर ट्रस्ट के अलावा राज्य सरकार व प्रशासन कई दिनों से इस कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए थे। आज अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह ऐसे सजाया गया है मानों दीवाली का त्यौहार हो।

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या नगरी की सजावट के लिए खास पीले फूलों रंग का इस्तेमाल की किया है, जो हिंदू धर्म के नजरिए से काफी शुभ माने जाते हैं। रास्तों से लेकर दुकानों तक को पीले रंग के फूलों से सजाया गया है।

अयोध्या नगरी में मंगलवार सुबह हनुमान गढ़ी में कार्यक्रम की शुरूआत हुई और फिलहाल अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है।

मंदिर वाली जगह के अलावा अयोध्यावासियों ने अपने घरों में भी दीए जलाएं है। दरवाजों की सजावट के लिए भी रंग-बिरंगे फूल लगाए गए हैं।

यही नहीं, पंडाल में बड़ी-बड़ी रंगोली भी बनाई गई है, जो सजावट को आकर्षक दिखा रही है।

Content Writer

Anjali Rajput