डांट खाने वाले लड़के ने अनुष्का को दिया जवाब, विराट ने शेयर किया था वीडियो
punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 02:07 PM (IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर की थी। इसमें अनुष्का शर्मा दूसरी गाड़ी में बैठे व्यक्ति को इसलिए डांट रही थी क्योंकि उसने प्लास्टि की एक बोतल सड़क किनारे फेंक दी थी। ये देखकर अनुष्का शर्मा गुस्सा हो गई और लड़के को डांटने लगी।
अब मुंबई के अरहान सिंह ने अनुष्का शर्मा की पोस्ट का जवाब इस अंदाज में दिया है। अरहान सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है उसमें उन्होंने लिखा है कि 'गलती से प्लास्टिक की बोतल सड़क पर गिर गई। तभी वहां से गुजर रही बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा ने मुझ पर सड़क चलते इंसान की तरह चिल्लाना शुरू कर दिया। मैंने अपनी गलती के लिए अनुष्का शर्मा से माफी भी मांगी। मगर उन्होंने मेरी एक ना सुनी'।
मैंने जो किया वह गलत था। मैं अपनी लापरवाही और गलती के लिए माफी मांग रहा था। मगर वह चिल्लाती रही। अगर वह थोड़ी विनम्रता के साथ बात करती तो क्या वह छोटी स्टार बन जाती। आप के मुंह से निकली गंदगी उस गंदगी से बहुत ज्यादा थी जो मैंने गलती से सड़क पर फेंकी थी। विराट ने भी इस पोस्ट को शेयर करके गलत किया।