'सुई धागा' की ममता पर बने मजेदार मीम्स, देखते ही छूटेगी हंसी

punjabkesari.in Thursday, Aug 23, 2018 - 05:15 PM (IST)

इन दिनों अनुष्का शर्मा और वरुण धवन, दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' को लेकर बिजी हैं। अनुष्का की यह फिल्म रिलीज होने से पहले काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर 'सुई धागा' की ममता यानी अनुष्का पर बने फनी जोक्स काफी वायरल हो रहे हैं।   

 

जबसे 'सुई धागा' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, तबसे अनुष्का के 2 सीन्स पर ढेरों मीम्स बन गए हैं और सोशल मीडिया पर अनुष्का का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी यूज करके अनुष्का के कई फनी मीम्स बना रहे है जो लोगों को न चाहते हुए भी हंसने पर मजबूर करते हैं। 

ट्विटर, इंस्टाग्राम पर बने मीम्स की भरमार लग चुकी हैं जिन्हें #SuiDhaagaMemes #SuiDhaaga #AnushkaSharmaMemes के साथ शेयर किया जा रहा हैं। 
सुई धागा के ट्रेलर में 2 सीन हैं। पहला जिसमें ममता का किरदार निभा रही अनुष्का बुरी तरह से रोती हैं, दूसरा जिसमें वह उदास-गुमशुम बैठी हैं। अनुष्का के इन दो लुक्स पर क्रिएटिविटी जरिए यूजर्स फनी तरीके से अलग-अलग तस्वीरों में फिट कर रहे हैं। आइए देखते अबतक अनुष्का पर बने मीम्स। 

इस शख्स के बगल में बैठी अनुष्का का रोने वाला यह तस्वीर भी काफी फनी है। 

यहां जैसे अनुष्का पर सभी ने सवालों की झड़ी लगा दी हो और वो गुमशुम बैठकर कुछ सोच रही नजर आ रही है। 

रेसलिंग फील्ड में मैच जीतने के बाद खुशी के मारे अनुष्का के निकले आंसू वाला मीम भी खूब चर्चा में है। 

विराट संग शादी कर अनुष्का के निकले आंसू वाला यह फोटो भी हंसी छुड़ा देंगा।

लोगों के बीच घिरी अनुष्का काफी फनी लग रही है।  

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग के बगल में खड़ी अनुष्का की यह फोटो भी काफी वायरल हो रही है जिसे देखकर हर किसी की हंसी छूट जाए। 

फील्ड पर काम कर रहे लोगों के गुमशुम बैठी देख रही अनुष्का का यह मजेदार मीम भी खूब वायरल हो रहा है। 

जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी रोका सेरेमनी में पूजा में बैठे हैं। वहीं यूजर्स ने अनुष्का की गुमशुम तस्वीर को बीच में फिट कर मीम्स बना दिया। 

Content Writer

Sunita Rajput