अनुष्का से नाराज है मनीष मल्होत्रा क्योंकि उन्होंने कहा था बड़ा हैवी है लहंगा!

punjabkesari.in Saturday, Dec 23, 2017 - 04:04 PM (IST)

मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा 11 दिसबंर को शादी के बंधन में बंध चुके है। वहीं 21 दिसंबर को इन्होंने अपनी रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें मशहूर सेलेब्स शामिल हुए। विरूषका की इस खूबसूरत जोड़ी ने अपनी शादी से लेकर रिसेप्शन तक खूब सुर्खियां बटौरी। इतना ही नहीं, इनके फैंस में भी काफी उत्साहित नजर आए।

 

जहां अनुष्का और विराट की शादी से सभी खुश नजर आए, वहीं इस जोड़ी ने कुछ लोगों को नाराज भी किया, जिनमें से मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का नाम सबसे पहले आता है। 

दरअसल, विरूषका की इस जोड़ी ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइनर आउटफिट्स पहनी, जो काफी चर्चा में भी रही। इतना ही नहीं, इन्होंने तो अपनी रिसेप्शन पार्टी में भी सब्यसाची की कलैक्शन ही चुनी, जिस वजह से सब्यसाची का नाम सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटौर रहा है। बस इसी बात को लेकर अनुष्का के दोस्त मनीष मल्होत्रा उनसे काफी नाराज हो गए। 

यह नाराजगी इस हद तक पहुंच गई कि जहां सबने अनुष्का को शादी के लिए बधाई दी, वहां मनीष मल्होत्रा ने  अनुष्का को आधिकारिक तौर पर शादी की बधाई तक नहीं दी। 

कहा तो यह भी जा रहा है कि मनीष को पूरी उम्मीद थी कि अनुष्का की वैडिंग ड्रेस का ऑर्डर उन्हें ही मिलेगा लेकिन अफसोस ऐसा न हो पाया। अनुष्का ने कई मौकों पर अनुष्का की ड्रैस पहनी और मनीष मल्होत्रा के शो की शोस्टॉपर भी रही। इसे नहीं ही कि हर बार अनुष्का ने मनीष मल्होत्रा की कलैक्शन ही पहनी है बल्कि कई शो में अनुष्का ने मनीष के कलैक्शन न पसंद भी किया है। 

बताया जा रहा है कि  अनुष्का ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में मनीष का डिजाइन किया ब्राइडल लहंगा पहना था, जो अनुष्का को कुछ खास पसंद नहीं था और इसी सिलसिले के चलते उन्होंने मनीष के लहंगे के बारे में  सोशल मीडिया पर डाला था कि 17 किलो का लहंगा पहनना उनके लिए काफी मुश्किल था। शायद इसी वजह से अनुष्का ने मनीष को छोड़ सब्यसाची के लहंगा चुना। 

Punjab Kesari