सोनाली से मिलने पहुंचें अनुपम खेर, कही इतनी बड़ी बात

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 12:56 PM (IST)

अपनी चुलबुली अदकारी से सबको दीवाना बनाने वाली सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। उनका हालचाल जानने के लिए कुछ दिन पहले सुजैन खान, ऋत‍िक रोशन, गायत्री न्यूयॉर्क पहुचें थे। हाल ही में  बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी सोनाली से मिलने पहुंचे। उनसे मिलने के बाद अनुपम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। 

उन्होंने लिखा,'मैंने सोनाली के साथ कुछ ही फिल्में की हैं। हम मुंबई में कई बार मिले हैं। वह बहुत ही मिलनसार इंसान हैं। बीते 15 द‍िनों में मुझे उनके साथ क्वाल‍िटी टाइम बिताने का मौका मिला। इस बिताए वक्त में यह कह सकता हूं, वो मेरी 'हीरो' है।'

आपको बता दें, कल सोनाली के बेटे रणवीर का बर्थडे था। एेसा पहली बार था की वह अपने लाडले के साथ नहीं थी। उन्होंने अपने बेटे के इस खास दिन पर एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें रणवीर के बचपन की कुछ तस्वीरें थी। 
 

Content Writer

Nisha thakur