अंदर से कुछ ऐसा दिखता है अनिल कपूर का घर, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 27, 2018 - 11:41 AM (IST)

बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुके अनिल कपूर अपनी एक्टिंग, ड्रैसिंग स्टाइल और लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में फेमस हैं। अपने हसंमुख अंदाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले अनिल कपूर यंगस्टर के लिए भी मोटिवेशन है लेकिन आज हम आपको उनके करियर नहीं बल्कि आलिशान घरके बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि अनिल कपूर ने कभी अपने परिवार के साथ गैरेज में रहना पड़ा था लेकिन आज उनका घर किसी महल से कम नहीं है। आइए देखते है बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें।

मुंबई में स्थित अनिल कपूर के इस आलीशान बंगले का इंटीरियर खास तरीके से डिजाइन किया गया है। उनके स्टाइल की तरह घर भी बेहद शानदार है। अनिल कपूर के घर को देखने के बाद लगेगा जैसे कोई महल हो। इस घर में वह अपनी पत्नी सुनीता, बेटी सोनम और रेहा सहित बेटे हर्षवर्धन के साथ रहते हैं।

अनिल कपूर का घर किसी ओर ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी सुनीता ने डिंजाइन किया है। उन्होंने इस घर को अनिल कपूर की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसलिए इस घर में हर चीज अनिल कपूर की पसंद की है।

उनके इस आलीशान घर में बहुत सी चीजें मिट्टी की बनी हुई है, जिनमें से ज्यादातर मूर्तियां है। यह मूर्तियां भी अनिल कपूर की पसंद से ही सजाई गई है। उनके घर में एक बहुत बड़ी बालकनी है, जिसमें पूरा परिवार एक साथ बैठकर नाश्ता करता है। इसके अलावा घर में लगा एक सोफा अनिल कपूर को बहुत पसंद है, जिसपर बैठकर वो सोनम के साथ बातें करते हैं।

घर की सजावट करने के लिए लकड़ियों की चीजों का खास इस्तेमाल किया गया है। घर में बहुत-सी लकड़ी की कुर्सियां और बाकी चीजें है। घर की लॉबी को भगवान बुद्ध की मूर्ति से सजाया गया है। इसके अलावा घर में कई शानदार पेंटिंग भी लगी हुई हैं। इतना ही नहीं घर में अनिल कपूर के लिए एक अलग से मेकअप रूम भी बना हुआ है।

Punjab Kesari