इस उम्र में भी काफी स्टाइलिश हैं अम्मा जी

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2017 - 12:34 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : सीरियल मेरे अंगने में से मशहूर हुई कृतिका देसाई उर्फ अम्मा जी का 23 फरवरी को जन्म दिन था। 49 साल की उम्र में भी वह काफी ग्लैमरस हैं। लंदन में जन्मी कृतिका इस शो में देसी अंदाज में नजर आती हैं। इस उम्र में भी कृतिका देसाई एक दम फिट और स्टाइलिश हैं। आइए जानिए इनकी फिटनेस और पर्सनल जिंदगी के बारे में 

- कृतिका देसाई को अपनी फिटनेस से खास लगाव है। वह स्वस्थ रहने के लिए रोजाना योगा करती हैं।

- कृतिका के पिता गिरेश देसाई थियेटर आर्टिस्ट रह चुके हैं लेकिन फिर भी कृतिका को एक्टिंग का कोई शौंक नहीं था। पिता के कहने पर उन्होंने स्टेज पर काम करना शुरू किया।


- धीरे-धीरे कृतिका ने टीवी शो किए। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत देख भाई देख सीरियल से की।

- कृतिका की शादी इम्तियाज खान से हुई जो बॉलीवुड के मशहूर विलियन अमजद खाने के भाई हैं। कृतिका की एक बेटी भी हैं जिसका नाम आएशा खान है।


- कृतिका ने अपनी लाइफ में कई सीरियल्स में काम किया लेकिन इन्होंने ज्यादातर सास और मां का अभिनय ही निभाया।

- कृतिका आकांक्षा नाम के एक थियेटर से जुड़ी हैं और गुजरात में अक्सर उनके शो की चर्चा होती है।
 

Punjab Kesari