मां के पेट में ये 5 काम करता है बच्चा,जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 06:14 PM (IST)

मां बनना एक औरत के लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है। इस बात को वही औरत समझ सकती है जो मां बन चुकी हो या मां बनने वाली हो। अक्सर मां बनने वाली औरत सोचती है कि बच्चा उसके पेट में क्या-क्या कर रहा होगा। अगर आपके दिमाग में भी एेसे सवाल आते हैं तो आज हम आपको इन सवालों के जवाब देने वाले हैं। तो आइए जानते हैं बच्चा मां के पेट में क्या-क्या करता है। 

 

1. बच्चा मां के पेट में रहकर हिचकियां लेना शरू कर देता है। मगर इस बात का पता महिला को प्रेग्नेंसी के आखरी दिनों में चलता है। अगर आप ध्‍यान दें तो शिशु की हिचकियों को महसूस कर सकते हैं। 

 

2. विशेषज्ञों की मानते तो बच्चा पेट में ही जम्हाई लेने लगता है। जमाई लेने का सबसे बड़ा कारण यह है कि बच्चा पेट के अंदर सबसे ज्यादा सोता है। एेसे में जब वह उठता है तो जम्हाई लेने लगता है। 

 

3. बच्चा रात को सोते समय बिस्तर को गीला कर देता है ये बात तो सभी जानते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि बच्चा मां के पेट में सू-सू भी करता है। तीन महीनों के बाद बच्चा बाथरूम करना शुरू कर देता है। 

 

4. जब मां कुछ खाती है तो उसका स्वाद बच्चे तक भी पहुंच जाता है। 15 हफ्तें में बच्चा मीठे का स्वाद पसंद करने लगता है। इसके बाद वह धीरे-धीरे हर फ्लेवर को पहचाने लगता है। 

 

5. बच्चा 28 वें हफ्ते में गर्भ के अंदर ही आंखे खोलना और बंद करना शुरू कर देता है। मगर इस बात से घबराने की जरूरत नहीं है। इन बातों से वह दुनिया की जानकारी लेने लगता है। 

Content Writer

Nisha thakur