कमाल के हैं ये घर, पास रहकर भी नहीं लगा सकेंगे इनका पता

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2017 - 06:38 PM (IST)

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसका घर किसी सपने से कम न हो। लोग अपने आशियाने को सजाने के लिए अच्छी से अच्छी जगहें ढूंढते हैं। जहां पर वह हर सुख- सुविधा भी हासिल कर सकें। आज हम कुछ ऐसे घरों की बार कर रहे हैं जो कुछ ऐसी जगहों पर बने हुए हैं,जिनते पास खड़े होकर भी आपको यह भनक नहीं लगेगी कि ऐसी जगह पर भी किसी का घर हो सकता है। 


1. Houses A top Shopping Malls, Hunan, China


आपने दुनिया भर में एक से बढ़कर एक शॉपिंग मॉल देखें होंगे लेकिन कभी सोचा है कि इसकी छत के ऊपर भी खूबसूरत घर हो सकते हैं। यह घर देखकर आप शायद चौंक जाएंगे। 

2. Villa Vals in Vals, Switzerland

स्विटजरलैंड बहुत खूबसूरत देश है लेकिन यहां पर विला वल्स इन वल्स (Villa Vals in Vals) में लैंड स्लाइडिंंग होना आम बात है। इसी से बचने के लिए कुछ बिल्डर्स यहां गुफा नुमा घर बना रहे हैं। 

3. Dugout House In Texas, USA


इस तरह के घर जमीन से 6.5 फीट नीचे बसे हैं। इसके पास से गुजरने पर आप यकीन भी नहीं कर सकते कि यहां पर घर है। 

4. Mansion In A Canyon, Utah, USA


इस शांत जगह पर किसी का घर भी हो सकता है, इस बात पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है। 

 

 

 

 

Punjab Kesari