नीतू की जिदंगी से ही जुड़ी हैं ये 5 दिलचस्प बातें

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2017 - 06:01 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : अपने समय की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रैस नीतू कपूर का आज जन्म दिन है। भले ही आज सारे इन्हें रणबीर कपूर की मां के रूप में जानते होंगे लेकिन नीतू सिंह ने 70-80 के दशक में कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। नीतू सिंह आज भले ही 59 साल की हो गई है लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती बरकरार है। इनकी शादी 1980 में कपूर खानदान के बेटे ऋषि कपूर के साथ हुई और इनके 2 बच्चे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं। अपने जन्म दिन के मौके पर नीतू कपूर ने एक खास पार्टी दी जिसमें करीना और करिश्मा कपूर के साथ उनकी मां बबीता कपूर भी नजर आईं। वैसे तो हर किसी को इनके बारे में ये सब बातें पता होंगी लेकिन नीतू कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प बातों के बारें में बहुत कम लोग जानते होंगे।

 बाल कलाकर के रूप में की करियर की शुरूआत
नीतू सिंह ने 8 साल की उम्र में फिल्मों में अभिनय की शुरूआत की। बाल कलाकार के रूप में वह बेबी सोनिया के नाम से मशहूर हुई। बाल कलाकार के रूप में उनकी पहली फिल्म सूरज थी जो 1966 में रीलिज हुई। इसके बाद उन्होंने फिल्म दस लाख और दो 
कलियां में भी बाल अभिनय किया।

15 साल की उम्र में किया एक्ट्रैस का रोल
बाल कालकार के रूप में काफी नाम कमा चुकी नीतू सिंह ने 15 साल की उम्र में 1973 में अपनी पहली फिल्म रिक्शावाला में एक्ट्रैस के रोल में अभिनय किया। 1973 से लेकर 1983 के बीच नीतू ने तकरीबन 60 फिल्मोंं में काम किया जिसमें से ज्यादातर फिल्में हिट रहीं। 

 दोस्त से की शादी


नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया और वे उनके सबसे पसंदीदा को-स्टार थे। काफी फिल्मों में साथ काम करने के बाद वे ऋषि कपूर और नीतू काफी अच्छे दोस्त बन चुके थे और एक-दूसरे को पसंद भी करने लगे थे। पर्दे पर भी इन दोनों की जोडी़ को काफी पसंद किया जाता था और आखिर 1980 में ऋषि कपूर और नीतू ने शादी रचा ली।
 

26 साल बाद की पर्दे पर वापसी
शादी के उसी साल ही नीतू सिंह के घर बेटी रिद्धिमा का जन्म हुआ और उसके 2 साल बाद रणबीर ने जन्म लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी पहले से चल रही कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी की और फिल्म गंगा मेरी मां के बाद 1983 में नीतू ने ब्रेक ले लिया। काफी समय तक पर्दे से दूर रहने के बाद नीतू सिंह ने 2009 में फिल्म लव आज कल से दोबारा पर्दे पर वापसी की।


दूसरी पारी में भी रही हिट
26 साल के बाद दोबारा फिल्मों में वापसी करने के बाद भी नीतू सिंह को काफी पसंद किया गया और अपनी फिल्मों लव आज कल, जब तक है जान, बेशर्म और दो दुनी चार में भी वह हिट रही।


 

Punjab Kesari