Celebs Glamour: फिल्मी सितारों के लिए दीपवीर ने रखी ग्रैंड रिसेप्शन (See Pics)

punjabkesari.in Sunday, Dec 02, 2018 - 11:58 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीप‍िका पादुकोण और एक्टर रणवीर स‍िंह रियल लाइफ में पति-पत्नी बन चुके हैं। शादी के बाद यह कपल अपनी रिसेप्शन पार्टी को लेकर काफी बिजी नजर आ रहा हैं। बेंगलुरू के बाद मुंबई रिसेप्शन में दीपवीर का शादी अंदाज सभी को भा गया था। वहीं कल शाम मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित तीसरी रिसेप्शन पार्टी में दीपवीर के ग्लैमरस अंदाज ने सभी के दिलों में खास जगह बना ली। इस रिसेप्शन में तमाम बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। 

बी-टाउन के सभी सितारे एक से बढ़कर एक वेस्टर्न अंदाज में रिसेप्शन पार्टी को एन्जॉय करते दिखें। अगर बात न्यू नवेली वेड्स दीपवीर के लुक की करें तो दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। 

जुहैर मुराद के गाउन में दीपिका पादुकोण

मुंबई रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए। दीपिका, जुहैर मुराद के लॉन्ग टेल रेड कलर के फेयरी गाउन में गॉर्जियस दिखीं, वहीं ब्लेक पेंट कोट में रणवीर का डॉपर लुक देखने को मिला। आपको बता दे कि रणवीर का यह सूट जाने-माने डिजाइनर रोहित गांधी-राहुल खन्‍ना ने डिजाइन किया।

दीपिका के फेवरेट फूलों से सजी स्टेज

बाकी रिसेप्शन की तरह इस पार्टी में भी दीपिका की पसंद का ख्याल रखा गया। जी हां, दीपिका पादुकोण के रेड कलर के फेवरेट फूलों से स्टेज को डेकोरेट किया गया। वहीं होटल को भी काफी शानदार तरीके से सजाया गया। 

ग्लैमरस अंदाज में दिखें सभी बी-टाउन सेलेब्स 

पार्टी में किंग खान यानी शाहरुख खान से लेकर हेमा मालिनी, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण धवन-नताशा दलाल, अरबाज खान, कटरीना कैफ संग अन्य जानी-मानी हस्तियों ने वेस्टर्न व ट्रेडीशनल वियर में शिरकत की। 

करीना कपूर खान ने पति सैफ के साथ ली शानदार एंट्री। 

लैवेंडर कलर के फ्रिंज वर्क गाउन में अनुष्का शर्मा। 

खूबसूरत अंदाज में बच्चन परिवार ने की शिरकत। 

प्लेन येलो साड़ी में जाह्नवी कपूर का हॉट अंदाज। 

व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में सारा अली खान। 

ब्लेक इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में मीरा राजपूत की स्टनिंग लुक। 

गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ पहुंचे वरुण धवन। 

व्हाइट लहंगे में एेश्वर्या राय बच्चन। 

मल्टी कलर्ड साड़ी में हेमा मालिनी। 

गोल्डन एंड पर्पल बनारसी साड़ी में एवरग्रीन ब्यूटी रेखा। 

रेड एंड पिच अनारकली ड्रेस में अदिति राव हैदरी। 

ब्लेक एंड व्हाइट साड़ी में ट्विंकल खन्ना। 

गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ टाइगर श्रॉफ। 

ब्लेक सूट में किंग खान। 

फैमिली के साथ ग्लैमरस अंदाज में दिखी सोनाक्षी सिन्हा।

ब्लेक साड़ी में रानी मुखर्जी का स्टनिंग लुक। 

शिमरी डार्क ग्रीन लहंगे में दिया मिर्जा। 

मेटेलिक कलर के गाउन में सैयामी खेर। 

पैस्टल कलर की सेक्सी साड़ी में वाणी कपूर। 

न्यूड कलर के शिमरी गाउन में यामी गौतम। 

व्हाइट पेंटसूट में कल्कि कोचलिन। 

पत्नी के साथ आयुष मान खुराना। 

अनिल कपूर के साथ फराह खान। 

गायत्री और विकास ओबेरॉय। 

ऑल ब्लेक लुक में कपूर फैमिली। 

पैस्टल साड़ी में काजल अग्रवाल। 

फ्लोरल प्रिंटेड गाउन कम साड़ी में निम्रत कौर। 

ब्लेक एंड व्हाइट लहंगे में विद्या बालन। 

फैमिली के साथ सचिन तेंदुलकर। 

 

Content Writer

Sunita Rajput