मीडिया पर भड़की आलिया ने कहा- चुप रहो वही प्रियंका ने बताया सास से कैसे मिलते है निक?

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2019 - 10:08 AM (IST)

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म  'सड़क 2' की शूटिंग में बिजी है। हाल में ही आलिया एक इवेंट अटेंड करने मुंबई के वाडिया हॉस्पिटल पहुंची। इस दौरान आलिया ने येलो कलर की ड्रेस वियर की थी, जिसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया और बालों को खुले छोड़ा हुआ था। 

 

मीडिया पर भड़ी आलिया

इवेंट के दौरान आलिया मीडिया पर भड़क उठी। सोशल मीडिया पर आलिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया मीडिया वालों को कह रही है,  'सभी पीछे रहो। मैं नहीं जा रही हूं। मैं इधर ही हूं। डोंट वरी। सभी शांत रहो। जैसे स्कूल में साइलेंस होता है। सब लोग साइलेंस। ये हॉस्पिटल है। यहां पे चिल्ला नहीं सकते। आलिया के इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ट्रोल। एक यूजर ने लिखा, 'खुद चिल्ला रही है और दूसरों को शांत कर रही है।' अब आपकी इस बारे में क्या राय है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

कपिल के शो में प्रियंका ने की खूब मस्ती

अब बात करते है देसी गर्ल प्रियंका की। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में कैसे रहना है यह प्रियंका चोपड़ा बखूबी जानती है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में जुटी हुई है। हाल में ही फिल्म को प्रमोट करने के लिए वह कपिल शर्मा के शो में पहुंची, जहां उन्होंने कपिल के साथ खूब मस्ती की।

PunjabKesari

कपिल ने पूछे प्रियंका से निक के बारे में सवाल

शो में कपिल ने प्रियंका से निक के बारे में सवाल पूछे। कपिल ने कहा, 'हर दामाद की तरह निक भी आपकी मां यानी अपनी सास के पैर छूते हैं या किस करते हैं।' कपिल का सवाल सुनकर सभी जोर से हंस पड़ते हैं। फिर प्रियंका जवाब में कहती हैं, 'दोनों के बीच में । बेचारा गले लगाता है मम्मी को ।'

बता दें कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी शो में मौजूद थी वह ऑडियंस में बैठकर कपिल का शो एंजॉय कर रही थीं। मधु चोपड़ा भी प्रियंका के जवाब से सहमत होती हैं और हंसने लगती हैं।

PunjabKesari

प्रियंका ने लगाई कपिल की क्लास

शो में प्रियंका ने कॉमेडी किंग को ही फंसा दिया। दरअसल, प्रियंका कपिल से उनकी मम्मी और पत्नी गिन्नी चतरथ में से किसी एक को चुनने के लिए कहती हैं। इस पर कपिल शर्मा के जवाब देने से पहले उनकी मम्मी ही प्रियंका चोपड़ा के सवाल का जवाब देती हैं कि यह अपनी पत्नी को ही चुनेंगे। अपनी मम्मी के इस जवाब को सुनकर कपिल शर्मा कहते हैं कि शादी के बाद लड़के बदलते हैं लेकिन यहां मेरी मम्मी ही बदल गई हैं।

PunjabKesari

एेसे ही प्रियंका और कपिल शो में खूब मस्ती करते दिखाई दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static