अमिताभ बच्चन की पोती Aaradhya की शुद्ध हिंदी सुन फैंस हुए हैरान, यूजर्स बोले - "विरासत जारी है..."

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 12:37 PM (IST)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की हिंदी भाषा, बोलचाल और नियंत्रण की महारत निस्संदेह एक विद्वान के बराबर है। हालांकि, इस बार उनकी पोती आराध्या ने अपनी हिंदी कविता से सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो हिंदी भाषा का महत्व समझाती नजर आ रही हैं।

वायरल हुई आराध्या की हिंदी

वीडियो में आराध्या कमाल की हिंदी बोलने को लेकर छाई हुई हैं। कुछ लोग तो उन्हें दादा अमिताभ और परदादा हरिवंश राय बच्चन की पोती भी कह रहे हैं। बता दें कि उनके परदादा हरिवंश राय बच्चन एक हिंदी कवि थे।

पिता ने जोड़े हाथ

वीडियो आराध्या बच्चन के फैन पेज ने शेयर किया गया है। इसमें आराध्या ने स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बता रही हैं। उनका कहना है कि जो कोई भी किसी भी भाषा को सीखना चाहता है उसे कविता के माध्यम से करना चाहिए। वीडियो साझा करने वाले एक सोशल मीडिया यूजर ने आराध्या को बधाई दी और कहा, "विरासत जारी है।" अभिषेक ने नेटिजन के इस कमेंट पर जवाब दिया और सम्मान के प्रतीक के रूप में 'हाथ जोड़कर' वाली इमोजी पोस्ट की।

यूजर्स कर रहे तारीफ

वहीं, एक यूजर ने लिखा है, "यह उसके खून में है। कॉन्फिडेंस और अपने आप को एक्सप्रेस करना अभिषेक और ऐश्वर्या से मिला है। हिंदी में फ्लुएंसी और संस्कार दादा-दादी से मिले हैं। आराध्या एक वंडरफुल इंसान बनेगी"।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AISHWARYA RAI JOINT (@aishwarya.rai.joint)

Content Writer

Anjali Rajput