हेयरस्टाइल से जानें ब्वॉयफ्रेंड का नेचर, Top knot वाले होते हैं वफादार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2019 - 03:50 PM (IST)

हर लड़की अपने पार्टनर का स्पैशल करेक्टर जानना चाहती है, ताकि वो उसे बेहतर तरीके से जान सकें लेकिन सिर्फ किसी के चेहरे के हाव-भाव से इस बात का पता लगाना मुश्किल है। मगर आप पार्टनर का हेयरस्टाइल देखकर उनकी पर्सनैलिटी व स्वभाव से जुड़ी कई बातें जान सकते हैं। चलिए आज हम आपको लड़कों के हेयरस्टाइल से बताते हैं कि उनका स्वभाव कैसे होता है। 

 

Long hair

अगर आपके पाटर्नर के बाल लंबे है तो बता दें कि यह लुक में काफी खूबसूरत होते हैं। स्वभाव में भी यह काफी अच्छे होते हैं और क्रिएटिव सोच रखते है, यहीं वजह है कि लड़कियां इनके साथ हमेशा खुद को खुश महसूस करती हैं।  

Short-cut temples and nape

इस तरह का हेयरकट करवाने वाले लड़के वास्तव में Macho होते हैं लेकिन इनका स्वभाव काफी ईर्ष्यालु होता है। अधिकतर लड़के ऐसा हेयरकट करवाना पसंद करते हैं लेकिन वो दूसरों की फुल अट्रेक्शन भी पाना चाहते है। इस हेयरकट वाले पुरुष समझदार भी होते है। 

 

Bald 

इस तरह के हेयरकट वाले पुरुष काफी बुद्धिमान और दूरदर्शी होते हैं। लड़कियां न केवल इनकी मुस्कान बल्कि इनके चेहरे की चमक पर भी मर मिटती हैं। साथ ही यह प्यार के मामले में काफी वफादार भी होते हैं। 

Middle parting

इस तरह का हेयरकट अक्सर वहीं पुरुष करवाते हैं जो काफी मेहनती, दृढ़ व बिना किसी रूकावट के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने वाले होते हैं। जैसा कि हेयरस्टाइल बनाना चुनौतीपूर्ण नहीं है, ऐसे में हम यह भी कह सकते हैं कि ऐसे लोग दूसरों को बिल्कुल दुखी नहीं देख सकते। 

Vertical bangs

इस हेयरस्टाइल वाले पुरुष सपनों की दुनिया में रहना पसंद करते हैं और स्वभाव से काफी सरल होते हैं। दरअसल, इस तरह का हेयरकट पसंद करने वाले पुरुष हमेशा सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनना पसंद करते हैं। हमेशा अपनी प्रशंसा सुनना पसंद करते है और अपनी इच्छा से चलना चाहते है।  

Mid-length hair with bangs on the side

इस हेयरकट वाले पुरुष जन्म से काफी रोमांटिक होते हैं। लड़कियां जब भी इस हेयरकट वाले लड़कों देखती हैं तो इनके साथ जिंदगी बिताने की कल्पना करना शुरू कर देती हैं। दरअसल, ये पुरुष अपने जीवन को अच्छी तरह से व्यवस्थित करने में सक्षम होते हैं। इनकी यहीं खूबी महिलाओं को खूब इम्प्रेस करती हैं। 

Fade

इस तरह से बाल रखने वाले पुरुष काफी कॉन्फिडेंस पर्सनैलिटी के होते हैं और चेक्ड शर्ट और दाढ़ी में ये मस्कुलर मैन(Muscular man) की तरह लगते है। समय व स्थिति के मुताबिक खुद को ढाल लेना इनके किरदार का सबसे अहम पहलू होता है। 

Top knot

यह काफी भरोसेमंद आदमी और अलोचनाओं से बेखबर होते हैं। पार्टनर के रूम में ये हमेशा अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को खुश रखते है और उनके साथ सच्चे दिल से रिश्ता निभाते है।  इनका किरदार काफी दिलचस्प होता हैं, यहीं वजह है कि लड़कियां जल्द ही इनसे इम्प्रेस हो जाती हैं। 

Content Writer

Sunita Rajput