ये हैं वो बॉलीवुड 'Step Moms', जिनकी अपने बच्चों के साथ हैं खास बॉन्डिंग!

punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 12:38 PM (IST)

सौतेली मां या स्टेप मॉम, यह शब्द सुनकर मन में अलग-अलग सवाल चलने लगते हैं। यूं कहें कि जैसे सारी नेगेटिविटी इस शब्द में समा जाती है क्योंकि अक्सर हम फिल्मों या फिर रियल लाइफ स्टेप मॉम के नेगेटिव किस्से सुन लेते हैं, जिससे हमारे दिल में एक अजीब सा डर बैठ जाता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी स्टेप मॉम्स एक जैसी हो। फिल्म जगत में भी ऐसी कई चर्चित महिलाएं हैं, जो रियल लाइफ में सौतेली मां हैं लेकिन इनका अपने स्टेप चिल्डर्स के साथ बेहद अच्छा रिश्ता है।  चलिए आज हम आपको बताते है कि बॉलीवुड की किन सौतेली मांओं का अपने बच्चे से कैसा रिलेशन हैं। 

 

1. सोनी राजदान और पूजा भट्ट 


महेश भट्ट ने 21 साल की उम्र में ही पहली शादी लॉरेन ब्राइट उर्फ किरण से की थी और पूजा भट्ट उन्हीं की बेटी है। फिर बाद में महेश भट्ट ने दूसरी शादी सोनी राजदान से की, जिनसे उन्हें दो बेटियां मिली जिनका नाम शाहीन और आलिया है। सोनी राजदान, पूजा भट्ट की सौतेली मां हैं लेकिन फिर भी दोनों में काफी अच्छा रिश्ता है। 

 

2. हेलन और सलमान


सलमान खान और उन्हें बाकी भाई का जन्म उनकी मां सलमा ने दिया और हेलन उनकी सौतेली मां हैं लेकिन फिर भी इन सबका अपनी सौतेली मां के साथ काफी अच्छा रिश्ता है और हेलन भी इन्हें खूब प्यार करती हैं। हालांकि हेलन की कोई औलाद नहीं, जिस वजह से उन्होंने अर्पिता को गोद लिया, जिसे सलमान और उनके भाई बेहद प्यार देते हैं। 

 

3. सुप्रिया पाठक और शाहिद कपूर


बॉलीवुड के साथ ही छोटे पर्दे पर मशहूर एक्ट्रैस सुप्रिया पाठक किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आपको बता दे कि सुप्रिया, शाहिद कपूर की सौतेली मां है लेकिन फिर भी शाहिद और उनकी मां के बीच का रिश्ता बेहद अच्छा हैं।

 

4. किरण राव और जुनैद, इरा


आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव हैं। किरण से पहले आमिर ने रीना दत्त से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। किरण, आमिर के दोनों बच्चों के काफी नजदीक हैं। वह अक्सर उनके साथ नजर भी आती हैं। 

 

5. करीना और सारा


हालांकि करीना सैफ की दूसरी पत्नी है लेकिन वह सैफ के दोनों बच्चों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग भी शेयर करती है। करीना को कई बार सारा के साथ इवेंट या पार्टी में देखा जाता हैं।

 

6. मान्यता और त्रिशाला दत्त


मान्यता दत्त, संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। संजय दत्त की पहली पत्नी थीं रिचा शर्मा। रिचा और संजय की बेटी हैं त्रिशाला दत्त। त्रिशाला भी अपनी स्टेप मॉम के बेहद करीब हैं। वे अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मान्यता से पहले संजय दत्त दो शादियां कर चुके हैं। 

 

7. शबाना और फरहान
जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी थीं, जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं फरहान अख्तर और जोया अख्तर। शबाना अपने दोनों सौतेले बच्चों के बेहद करीब हैं और यह दोनों भी अपनी स्टेप मॉम के बेहद करीब हैं। फरहान अक्सर शबाना की तारीफ करते नजर आते हैं। शबाना भी उनकी हर काम में मदद करती हैं। 

Punjab Kesari