कोरोना का कहर: मुंबई में 53 पत्रकार पाए गए कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2020 - 04:20 PM (IST)

दुनिया में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है। दुनिया में हड़कंप मचाने के बाद अब इसने भारत के कई राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस वायरस से कोई नही बच पा रहा है चाहे वो स्वास्थ्य कर्मी हो, पत्रकार हो यां कोई भी ये वायरस हर किसी में फैलता जा रहा है। वहीं भारत में कई ऐसे राज्य हैं जहां इसका कहर खत्म होने का नाम नही ले रहा है। 


वही अगर हम मुंबई की बात करें तो अब तक कोरोना का कहर इस राज्य में चरम सीमा पर है। इसी बीच एक दुखद खबर ये है कि 53 पत्रकार कोरोना पॉजीटिव पाए गए है। इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी। तकरीबन 167 पत्रकारों के कोरोना टेस्ट लिए गए थे जिनमें 53 पॉजिटिव पाए गए है। अभी तक महाराष्ट्र ही एक ऐसा राज्य है जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। दिन प्रतिदिन इसके केस बढ़ते जा रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static