Relationship: प्यार में धोखेबाज होती हैं ये 5 लड़कियां!

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2019 - 07:13 PM (IST)

अच्छे और लॉयल पार्टनर की तलाश हर किसी को होती है लेकिन कई बार ये तलाश गलत जगह आकर खत्म होती है। जी हां, कई बार आप ऐसे लोगों के प्यार में पड़ जाते हैं जो दिल तोड़ते वक्त जरा भी नहीं सोचते और अपने फायदे के लिए दूसरों को ठेस पहुंचा देते है। मगर ये सब बातें किसी के चेहरे पर नहीं लिखी होती है कि वो सच्चा या धोखेबाज पार्टनर साबित होगा। ऐसे में राशि आपकी मदद करती हैं। पार्टनर की राशि से आप अपनी लव लाइफ को सेट कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको 5 ऐसी राशि की लड़कियों के बारे में बताएंगे जिनसे भूलकर भी प्यार नहीं करना चाहिए क्योंकि इनके सामने प्यार की कोई कीमत नहीं होती। 

 

मिथुन राशि की लड़कियां, पार्टनर चाहती हैं यूनिक

हमेशा कुछ नया करने का जुनून और सकारात्मक ऊर्जा मिथुन राशि की लड़कियों को आकर्षक बनाती है। यह जल्दी ही चीजों से बोर हो जाती हैं और कुछ नया ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं। ऐसी ही इनकी लव लाइफ होती हैं। अगर रिलेशनशिप में इन्हें कुछ नया नहीं मिलता तो ये पार्टनर को भूलने में जरा भी वक्त नहीं लगाती।  

वृश्चिक राशि की लड़कियां, कमिटमेंट से लगता है डर

वृश्चिक राशि की लड़कियां कमिटमेंट से ज्यादा डरती, यहीं कारण हैं कि यह धोखेबाज साबित होती हैं। दरअसल, ये फ्लर्टिंग और सेक्सुअल रिलेशन बनाने में यकीन रखती हैं। अगर पार्टनर इनकी इस इच्छा को पूरा नहीं कर पाता तो ये जल्दी ही उस रिलेशनशिप से बाहर निकल जाती हैं। 

 

धनु राशि की लड़कियां, रोक-टोक नहीं करती पसंद

शांत दिल और सच्चे दिल से दूसरों को प्यार करने वाले लोग धनु राशि की लड़कियों के प्यार में पड़ने से बचें।  एडवेंचर पसंद धनु राशि की लड़कियां किसी की रोक-टोक पसंद नहीं करती। अगर पार्टनर इन्हें बार-बार रोके-टोके तो ये कतई बर्दाश्त नहीं करती और इस रिलेशनशिप से बाहर निकलने की कोशिश करती हैं।

सिंह राशि वाली लड़कियां,  अपनी खुशी का रहता है ध्यान

सिंह राशि की लड़कियां दिलफेंक होती हैं। इनके लिए अपनी खुशी ज्यादा मायने रखती हैं। लव लाइफ की बात करें तो इन्हें हमेशा पार्टनर से अटेंशन चाहिए होता हैं और जो इनकी जरूरत नहीं पूरा करता, उनसे ये फौरन दूरी बना लेती हैं। इसलिए इनके प्यार में पड़ने से पहले आपको सोच-विचार लेना चाहिए। 

 

कुंभ राशि वाली, नए प्यार की रहती है तलाश

इस राशि की लड़कियां दिमाग से तेज और बुद्धिमान होती हैं। वैसे तो कुंभ राशि की लड़कियां जिससे भी प्यार करती हैं, उसके लिए सबकुछ करने को राजी रहती हैं। मगर इनके अंदर से प्यार खत्म हो जाए तो ये लाख कोशिशों के बाद भी रिलेशनशिप में नहीं रुकती। अगर आपकी गर्लफ्रेंड की राशि भी यहीं है और आप उसके साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं तो हमेशा ऐसा कुछ करते रहें जिससे रिलेशनशिप में प्यार खत्म न हो।


Content Writer

Sunita Rajput