2019 में कैसी रहेगी आपकी लव-लाइफ, धनु राशि पर बरसेगा प्यार

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 06:47 PM (IST)

2018 खत्म होने को है और नए साल का आगाज बस होने ही वाला है। बहुत सारे लोग इस साल नए रिश्तों में बंधेेगे, वहीं कइयों का प्यार इस साल अधूरा भी रह सकता है।  अगर आप जोडिक साइन यानि की राशियों में यकीन रखते हैं तो जान लीजिए कि आने वाला साल में पार्टनर के साथ आपका रिश्ता कैसे रहना वाला है!  तो चलिए जानते है 2019 में किन लोगों की लव लाइफ अच्छी रहेगी और किसको करना पड़ेगा इंतजार।

 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लिए 2019 का साल उत्तेजना, रोमांस और जुनून से शुरू होगा लेकिन आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वहीं जो लोग सिंगल है उन्हें इस साल उनका जीवनसाथी मिल सकता है।

वृषभ राशि (​Taurus)

साल 2019 के फरवरी और मार्च में आपके रिश्ता रोमांस से भर जाएगा। प्रेम के मामले में यह साल आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। अगर आप अपने पार्टनर के बारे में परिवार वालों से बात करने की सोच रहे हैं तो बेफ्रिक होकर बात करें।

 

मिथुन राशि (Gemini)

यह साल आपके लिए कई रोमांटिक अवसर ला सकता है। ऐसे में आप भी पार्टनर को खुश करने के लिए छोटे-मोटे सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। साथ ही अपनी सोच को भी पॉजिटिव रखें क्योंकि आपकी सकारात्मक सोच रिश्ते को और भी मजबूत बना देगी।

 

कर्क राशि (Cancer)

साल की शुरुआती समय आपकी लव लाइफ के लिए थोड़ा खराब हो सकता है लेकिन 2019 के आखिरी महीने आपके लिए खुशियां ही खुशियां लेकर आएंगे। इन महीनों में आपके रिश्ते में कुछ पॉजिटिव बदलाव आएंगे।

 

सिंह राशि (​Leo)

सिंह राशि की लव लाइफ इस साल प्यार और रोमांस से भरी होगी। इस साल आपको पार्टनर के नजदीक आने के काफी मौके मिलेंगे। हालांकि फरवरी व मार्च के महीने में आपको कुछ प्रॉब्लम्स का सामना भी करना पड़ता है, तो ऐसे में आप सतर्क रहें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि की लव लाइफ इस साल रोमांस से भरी रहेगी। इस राशि के लोग प्यार में थोड़े शर्मीले होते हैं लेकिन इस साल आपको रोमांस के काफी मौके मिलेंगे, जिससे आप अपने पार्टनर के और भी करीब आ जाएंगे।

 

तुला राशि (​Libra)

प्यार के मामले में इस राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जनवरी, मार्च और जून के महीने में आपकी लव लाइफ में कुछ बदलाव आएंगे आप जिसे सच्चे दिल से चाहते हैं वो इस साल आपको जरूर मिलेगा!

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

अगर आप रिश्ते में नियंत्रण में रहना पसंद करते हैं तो 2019 में आपकी पकड़ ढीली हो सकती है। अगर आपका पार्टनर आपसे सम्मान और समानता की मांग करें तो हैरान होने की बजाए उन्हें उनका हक दें। अपने साथी को थोड़ी सी जगह देना इस साल दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि की लव लाइफ के लिए साल 2019 काफी लक्की रहेगा। अगर इस साल आप पार्टनर के साथ सैर-सपाटे की योजना बना रहे हैं तो जरूर जाएं। इससे आप एक-दूसरे को अच्छे से समझेंगे, जिससे आपका रिश्तों अधिक मजबूत बनेंगा।

मकर राशि (​Capricorn)

2019 में इस राशि के लोगों का पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा और सिंगल लोगों को भी कोई पार्टनर जरूर मिलेगा। साथ ही मार्च महीने में आपके रिश्ते में कुछ अच्छे बदलाव भी आएंगे।

 

कुंभ राशि (​Aquarius)

अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो यह साल आपके लिए शुभ है। ऐसे में अपने प्यार का इजहार जरूर करें। इसके अलावा वैवाहिक लोगों के लिए भी यह साल काफी अच्छा रहेगा और वहीं कुछ लोग इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

 

मीन राशि (​Pisces)

अगर आप अपने रिलेशनशिप में निराश है तो साल 2019 आपके रिश्ते में कोई नई खुशखबरी लेकर आने वाला है। इस साल आपको अपने रिश्ते से ब्रेक मिल सकता है। इसके अलावा जिनकी उम्र शादी की है उनके लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।


 

रिलेशनशिप को लेकर बताई गई यह बातें अनुमानित है!

 

Content Writer

Anjali Rajput