Zodiac: बार-बार होता है मीन लड़कियों को प्यार, जाने 10 दिलचस्प बातें

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2019 - 12:22 PM (IST)

ये तो आप जानते हैं कि राशि से व्यक्ति के स्वभाव और पर्सनैलिटी के बारे में सबकुछ पता चल जाता है। तो चलिए आज हम आपको मीन राशि की लड़कियों का स्वभाव बताते हैं, जो थोड़ी जिद्दी लेकिन इंटरेस्टिंग होती हैं। जिन लड़कियों का नाम दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा या ची (D, T, J, C) से शुरू होता है वो मीन राशि की होती हैं। अपनी अट्रैक्टिव लुक से हर किसी को दीवाना बना लेने वाली इस राशि की लड़कियां अपनी आदर्शवादी दुनिया में रहती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

 

ऐसी होती हैं मीन राशि की लड़कियां
ईमानदारी से निभाती हैं दोस्ती

नियंत्रित व्यवहार रखने वाली इस राशि की लड़कियां अपनी दोस्ती पूरी ईमानदारी से निभाती हैं लेकिन इन्हें धोखा बिल्कुल पसंद नहीं होता। फ्रेंडली नेचर के कारण इनकी जिंदगी में दोस्तों की कोई कमी नहीं होती। सौंदर्य और रोमांस की दुनिया में रहने वाले इस राशि के लोग कल्पनाशील तो बिल्कुल नहीं होते।

दूसरों के विचार समझने वाली

किसी को भी आसानी से समझने वाले इस राशि के लोगों को विचार पढ़ना भी आता है। यह लोग आसानी से समझ जाते है कि सामने वाला क्या सोच रहा है।

 

दिखावे से दूर

संवेदनाशील इस राशि की लड़कियां दिखावा पसंद नहीं करती और इन्हें चालाक लोग भी बिल्कुल नापसंद होते हैं। इस राशि की लड़कियां काफी स्वाभिमानी होती हैं और इसके साथ कभी समझौता नहीं करती।

 

मुश्किल में भी देती हैं पार्टनर का साथ

वैसे तो यह जल्दी किसी के प्यार में नहीं पढ़ती लेकिन अगर इन्हें किसी से प्यार हो जाए तो यह मुश्किल वक्त में भी उनका साथ नहीं छोड़ती। पार्टनर और फैमिली इनकी लिस्ट में सबसे पहले होती हैं इसलिए यह उन्हें पूरा महत्व देती हैं।

पर्सनैलिटी देखकर हो जाती है फिदा

सच्चे प्यार की तलाश करने वाली इस राशि की लड़कियां पर्सनैलिटी देखकर लड़कों को पसंद करने लगती हैं। इतना ही नहीं, लुक को देखकर फिदा हो जाने वाली इन लड़कियों की क्रश लिस्ट भी काफी लंबी होती हैं।

 

होती हैं प्रैक्टिकल

हर किसी पर जल्दी भरोसा करने वाली मीन राशि की लड़कियां बहुत प्रैक्टिकल होती हैं। यह लोगों से भावानात्मक संबंध तो बना लेती हैं लेकिन साथ ही दिमाग से भी काम लेती हैं।

 

सोच-समझकर खर्च करती हैं पैसा

पैसा सोच-समझकर खर्च करने वाली इस राशि की लड़कियों को धोखा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं। यह बेहद कोमल और भावुक स्वभाव की होती हैं। हालांकि इनकी यह साइड कभी दिखाई नहीं देती क्योंकि दूसरे के सामने यह रफ-टफ पर्सनैलिटी शो करती हैं।

होती हैं बुद्धिमान

यह काफी बुद्धिमान होती हैं इसलिए दूसरों के सामने कुछ भी कहने से पहले यह कई बार सोचती हैं। हालांकि यह थोड़ी बातूनी किस्म की होती हैं और अपने आगे किसी की बात नहीं सोचती। इतना ही नहीं, अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए यह परिश्रम और मेहनत करने से भी पीछे नहीं हटती।

 

लव लाइफ में झेलनी पड़ती हैं परेशानियां

यह बहुत सोच-समझकर प्यार करती हैं लेकिन बावजूद इसके इन्हें अपनी लव लाइप में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लाइफ में आप हमेशा 2 चीजें अजादी और प्यार को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं और इसी के चक्कर में आप कई बार प्यार कर बैठती हैं। हालांकि मनचाहा पार्टनर मिलने के बाद आप उसके प्रति पूरी तरह ईमानदार रहती हैं।

 

घूमने -फिरने की शौकीन

इन्हें घूमना-फिरना काफी पसंद होता है इसलिए यह अक्सर नई-नई जगहों पर घूमने का प्लान बनाती रहती हैं। साथ ही इस राशि की अधिकतर लड़कियां पढ़ने-लिखने की भी काफी शौकीन होती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput