...तो ये है कृति की लाइफ के कुछ Interesting Secrete

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 02:35 PM (IST)

मॉडल रह चुकी कृति सैनन ने अपनी एक्टिंग से करोड़ो दिलों पर राज करती है। कृति सैनन ने रोमांटिक अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। कई तरह के विज्ञापनों में काम कर चुकी कृति ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में लोकप्रियाता हासिल कर ली है। आज हम आपको कृति सैनन के बारे में कुछ ऐसी बाते बताने जा रहें जो शायद ही किसी को पता हों।

कृति ब्यूटी विद ब्रेन का एक बहुत अच्छा कोमबिनेशन है। कृति ने इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन में इंजीरियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होनें अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। जिसके बाद इन्हें फिल्मों के ऑफर आने शुरु हो गए। इसके बाद कृति ने अपनी पहली फिल्म साइन की, जिससे वो सुपरस्टार बन गई। 

कृति ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के DPS आर.के पुरम स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपनी इंजीरियरिंग की पढ़ाई नोएडा के कॉलेज से पूरी की। इनकी मां दिल्ली के कॉलेज में प्रोफेसर और पिता कंपनी चार्टर्ड अकाउंटेट है। कृति अपनी छोटी बहन नूपूर के बहुत करीब है। कृति को कविताएं लिखने का शौक है। कॉलेज के पढ़ाई करते समय उन्होंने बहुत सी कविताएं लिखी भी थी लेकिन कृति ने अपने करियर पर ध्यान देना ज्यादा जरुरी समझा। 

कृति ने अपनी करियर की शुरुआत साउथ की फिल्म से की थी। इसके बाद इन्हें बॉलीवुड की फिल्म हिरोपंती में काम करने का मौका मिला। जिसके के बाद से वो सबके दिलों पर राज करने लग गयी। कृति किसी भी फिल्म को करने से पहले उसकी स्टोरी को अच्छी तरह पड़ती है। 

इस बॉलीवुड एक्ट्रैस को चायनीज फ्रूड खाना बहुत पंसद है। कई बार शूटिंग के दौरान कृति चायनिज फ्रूड खाने चली जाती है। इंडियन फ्रूड में कृति को मूंग दाल का हलवा बहुत पंसद है। इन्हें बाइक चलाने का बहुत शौक है। इस शौक के चलते उन्होंने बाइक चलानी भी सिखी है। इसके अलावा कृति को कृति को डेविडॉफ का कूल वाटर परफ्यूम की खुशबू बहुत अच्छी लगती है।

कृति सैनन सलमान खान की डाई हार्ड फ्रैन है। इसके अलावा इसे आमिर खान, रेखा और काजोल की एक्टिंग टिप्स को फोलो करती है। कृति अपने काम के लिए डांस करना बेहतर समझती है। उनका कहना है कि डांस से उन्हें शांति मिलती है। इसलिए उन्होंने कथक कली डांस भी सिखा है। कृति स्टेट लेवल बोक्सर रह चुकी है। अपना विकेंड कृति गोवा में बिताना पंसद करती है।

Punjab Kesari