घर पर बनाएं टेस्टी-टेस्टी मिक्स वेज परांठा

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2017 - 01:01 PM (IST)

अगर अाप भी परांठा खाने के शाैकीन हैं, ताे इस बार घर पर मिक्स वेज परांठा ट्राई कर सकते हैं। यह खाने में भी टेस्टी हाेगा और अापके परिवार के सदस्याें काे भी पसंद अाएगा। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
(वेजी मिश्रण के लिए)
तेल - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 25 ग्राम
फूलगोभी - 40 ग्राम
गाजर - 30 ग्राम
ग्रीन बीन्स - 30 ग्राम
हरे मटर - 35 ग्राम
गर्म मसाला - 1/2 छाेटा चम्मच
अामचूर पाऊडर - 1/2 छाेटा चम्मच
हल्दी - 1/4 छाेटा चम्मच
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
हरी मिर्च - 2 बड़े चम्मच
धनिया - 2 बड़े चम्मच
उबले और मैश किए आलू - 170 ग्राम 

(आटे के लिए)
गेहूं का आटा - 190 ग्राम
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
तेल - छाेटा डेढ़ चम्मच
पानी - 220 मिलीलीटर
तेल - ब्रश करने के लिए  

विधिः-
(वेजी मिश्रण के लिए)

1. मध्यम अांच पर एक पैन रखें और उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें 25 ग्राम प्याज डालकर सुनहरा भूरा हाेने तक भूनें।
2. फिर इसमें 40 ग्राम फूलगोभी, 30 ग्राम गाजर, 30 ग्राम हरी बीन्स, 35 ग्राम हरे मटर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसे 5-7 मिनट तक पकाएं। 
3. अब इस मिश्रण में 1/2 छाेटा चम्मच गर्म मसाला, 1/2 छाेटा चम्मच अामचूर पाऊडर, 1/4 छाेटा चम्मच हल्दी, 1/2 छाेटा चम्मच नमक, 2 बड़े चम्मच हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसे 2-3 मिनट तक पकाएं या जब तक सब्जियां पक नहीं जातीं। 
4. इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
5. इसे आलू मैशर के साथ अच्छे से मैश करें।  
6. इसे अांच से उतारकर इसमें 170 ग्राम उबले और मैश किए आलू डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे एक तरफ रख दें। 

(आटे के लिए)
1. एक बाउल में 190 ग्राम गेहूं का आटा, 1/2 छाेटा चम्मच नमक, छाेटा डेढ़ चम्मच तेल, 220 मिलीलीटर पानी डालकर नरम आटा गूथ लें।
2. अब इस अाटे काे 15-20 मिनट तक रख दें।

(बाकी की तैयारी)
1. आटे का थाेड़ा सा मिश्रण लेकर इसकी मध्यम आकार की गेंद बनाएं और इसे बेलन की सहायता से थाेड़ी सी बेल लें। (वीडियो देखें)
2. अब इसमें चम्मच की सहायता से तैयार किए वेजी मिश्रण काे डाल लें। फिर इसके किनारों को पूरी तरह से सील कर दें, ताकि मिश्रण बाहर न अाए।
3. इसे समतल करें और इस पर थाेड़ा सा आटा छिड़कें। फिर बेलन के साथ इसकी गाेल राेटी तैयार कर लें। 
4. मध्यम अांच पर पैन गर्म करें और परांठे काे उसमें डालकर 3 मिनट तक पकाएं। फिर इसे पलटकर दूसरी तरफ से पकाएं।
5. इसके बाद बारी-बारी से परांठे के दाेनाें तरफ तेल लगाकर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। 
6. अापका मिक्स वेज परांठा तैयार है, इसे मक्खन के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

Punjab Kesari