आप भी हर्नियां से परेशान है तो आजमाएं ये उपाय

punjabkesari.in Saturday, Dec 23, 2017 - 11:50 AM (IST)

हर्निया एक ऐसी समस्या है जो पेट की मांसपेशियों को कमजोरी कर देती है। लगातार खासने से या भारी समान उठाने से पेट की मांसपेशियों में कसाब आ जाता है और पेट की केविटी की झिल्लियां फट जाने के कारण कुछ भाग बाहर निकल जाता है। इसको ही हर्निया कहा जाता है। हर्निया होने के कई कारण हो सकते है जैसे समस से पहले होने वाले बच्चे, वृदावस्था, कब्ज रहना, मोटापा अन्य आदि। हर्निया की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई ट्रीटमेंट करवाते हैं जो बहुत दर्दनाक होते हैं। आज हम आपको एेसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जिनका उपयोंग करके आसानी से हर्नियां की समस्या से छुटा़कारा पाया जा सकता हैं।

हर्निया के प्रकार 

1.वेक्षण हर्निया (इंग्वाइनल हर्निया)
2. नाभि हर्निया (अम्बिलाइकल)
3. जघनास्थिक हर्निया (फीमोरल हर्निया)

हर्नियों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

1. त्रिफला
त्रिफला हर्निया में रामवाण में काम करता है। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती । रोजाना रात को गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला खाने से कुछ ही हफ्तों में हर्निया की समस्या खत्म हो जाती है।

2. अरंड का तेल


अगर अंडाकोष में सूजन हो या भारी पन महसूस हो तो एक महीने तक अरंड का तेल पीएं। आप चाहे तो इस तेल में हरड़ मिला कर भी पी सकते हैं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

3. कॉफी


हर्निया की समस्या को खत्म करने के लिए कॉफी पीएं लेकिन इस बात का ध्यान रखे की जरूरत से ज्यादा इसका सेवन न करें।

4. अदरक का मुरब्बा


अदरक पेट संबंधी बहुत सी प्रॉब्लम को दूर करता है। हर्निया को खत्म करने के लिए आप अदरक का मुरब्बा बना कर खा सकते हैं। लगातार मुरब्बे का सेवन करने से 2-3 महीनों में ही इस समस्या से राहत मिल जाती है।

 

Punjab Kesari