2018 में लगाएं ये पौधे, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी!

punjabkesari.in Tuesday, Jan 09, 2018 - 05:20 PM (IST)

घर में बना छोटा सा गार्डन वह जगह है, जहां हम ताजी हवा का आनंद लेते है। घर में लगे पौध न केवल हमे ताजी हवा देते है बल्कि हमारे स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखते है। इन सब के अलावा घर में लगे कई पौधे हमारी किस्मत खोल सकते है। अगर बात वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ पौधों को घर में लगाना शुभ माना जाता है, वहीं कुछ पौधो को अशुभ भी बताया जाता है। नए साल पर लोग कुछ नया सोचते है, ताकि उनकी लाइफ में कुछ नया बदलाव आ सकें। तो क्यों ना आप भी 2018 के मौके पर अपने आंगन में कुछ ऐसे पौधे लगाएं, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ आपके लिए गुड लक भी साबित हो।

 

चलिए हम आपको 7 ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जो नए साल में आपके लिए शुभ होंगे, इनसे आपका भाग्य भी चमक जाएगा।  

1. अनार 


कुछ लोगों मानना है कि अनार को पौधा घर में लगाना अच्छा नहीं है। दरअसल, अनार का पौधा घर में लगाने से कर्जे से मुक्ति मिलती है। साथ ही इससे सुख-समृद्धि भी बनी रहती है! 

2. कृष्णकांता फूल  


कृष्णकांता बेल पर नीले रंग के फूल होते हैं, जिन्हें लक्ष्मी का स्वरुप बताया जाता है। इसके अलावा इसके बारे में एक और बात कहीं जाती है कि यह पौधा आर्थिक समस्याओं को दूर रखता है। 

3. हल्दी का पौधा


हल्दी का पौधा, जहां हमारे घर के लिए काम आता है, वहीं यह घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी को दूर करके पॉजिटिव एनर्जी को बनाएं रखता है। इसलिए घर में इस पौधे को जरूर लगाएं। 

4. नारियल पेड़ 
पैसे तो नारियल के पेड़ बहुत कम दिखाई देते है लेकिन अगर घर के आंगन में नारियल का पेड़ लगा हो इससे बिगड़े काम बनने लगते है और दूसरे से मान-सम्मान भी खूब मिलता है। 

5. श्वेतार्क 


श्वेतार्क को crown flower भी कहा जाता है जो गणपति का पौधा माना जाता है। इसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

6. तुलसी


तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में खास जगह दी गई है। बहुत लोगों के घरों मं तुलसी का पौधा लगा होता है, जिसे लक्ष्मी जी का रूप बना जाता है। परन्तु इस पौधो को घर की दक्षिणी दिशा में न लगाएं। इसे हमेशा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाएं। 

7. गेंदा
गेंदा न केवल घर की डैकोरेशन में काम आता है बल्कि यह फूल वैवाहिक जीवन को भी सुखमय बनाएं रखते है। इस पौधे को आप अपनी बालकानी में भी लगा सकते है। 

Punjab Kesari