घर में आ गए हैं मेहमान तो Kitchen का काम आसान कर देंगे ये Tips

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 05:37 PM (IST)

भारतीय घरों में मेहमानों का आना बहुत ही अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर यही मेहमान आकर काम बढ़ा दें तो महिलाएं चिंता में पढ़ जाती हैं। खासकर वर्किंग वुमेन्स के लिए मेहमानों और घर को संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मेहमानों को बिना खाना खिलाए भेजना उनका निरादर माना जाता है। आपको कुछ ऐसे किचन हैक्स बताते हैं जो मेहमानों के आने पर आपके काम आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

पनीर बनेगा स्वाद 

खासकार मेहमानों के आने पर घर में पनीर ही बनता है। लेकिन जल्द बाजी में महिलाएं कई बार स्वाद में ध्यान नहीं दे पाती। अगर आप पनीर बना रही हैं तो उसे बनाने से पहले तवे पर रोस्ट कर लें। इसके अलावा आप पनीर बनाने से पहले उसे गर्म पानी में भिगोकर रख दें। पनीर और भी सॉफ्ट बनेगा। 

ऐसे रखें रोटियां ताजी

मेहमानों के आने पर रोटियां भी जल्दी-जल्दी नहीं बन पाती। ऐसे में आप पहले से ही रोटियां बनाकर रख लें। फिर उन्हें ताजा करने के लिए रोटी के डिब्बे में अदरक डाल दें। आपकी बनाई हुई रोटियां लंबे समय तक ताजा रहेंगी। इसके अलावा आप रोटियां किचन टिशू में ही लपेट कर रखें। 

पूड़ी और पकोड़े बनेंगे स्वाद 

मेहमाने के आने पर पूड़ियां और पकोड़े भी बहुत ही पसंद किए जाते हैं। आप तेल का टेम्प्रेचर मेनटने करने के लिए फ्राई करने से पहले थोड़ा सा नमक डाल दें। इससे पकोड़े और पूड़िया बनाते समय कम तेल लगेगा।इसके अलावा आप तेल ठंडा होने के बाद उसे छान लें। ऐसे आप तेल को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ऐसे छीलें लहसुन  

लहसुन छीलने का काम अकसर महिलाएं बच्चों को दे देती हैं। क्योंकि इसे छीलने में बहुत ही समय लगता है। आप लहसुन की कलियों के पहले से ही रोस्ट कर लें। ऐसा करने से छिलके स्वंय ही निकल जाएंगे। इसके अलावा आप लहसुन की कलियों को 15 मिनट के लिए गुनगुने पानी में रख दें। कलियां बहुत ही आसानी से निकल जाएंगी। 

अंडे के छिलके निकलेंगे जल्दी 

अगर आप एग करी या फिर कोई अंडे की डिश बनाने वाली हैं तो अंडे को थोड़ा सा क्रेक करके ठंडे पानी में डालकर रख दें। छिलका आसानी ने निकल जाएगा। यदि अंडा टूट गया है और आप फिर भी उसे उबालना चाहते हैं तो पानी में थोड़ा सा सिरका डाल दें। अंडे का लिक्विड बाहर नहीं आएगा। 


 
 

Content Writer

palak