कम बजट में दें किचन को कुछ हटके लुक, Beautiful Decor के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2023 - 05:31 PM (IST)

घर को शानदार दिखाने के लिए महिलाएं कई तरीके अपनाती हैं लेकिन घर के साथ-साथ किचन को भी मेंटेन रखना जरुरी है। यह जरुरी नहीं होता कि ज्यादा हैवी बजट के साथ ही अपनी रसोई की डेकोरेशन कर सकते हैं। आप चाहें तो सिंपल तरीकों के साथ भी अपनी किचन को डेकोरेट कर सकते हैं। आज आपको ऐसे बजट फ्रैंडली तरीके बताएंगे जिनके जरिए आप अपना किचन डेकोरेट कर सकते हैं....
किचन की दीवारों को आप सजाकर अपनी रसोई को अलग लुक दे सकते हैं। दीवारों पर आप इस तरह की प्लेट्स सजाकर ही कम बजट में अपनी किचन सजा सकते हैं।
रसोई में बिखरे हुए सामान को समेट कर रखने के लिए आप एक मार्केट से आर्गेनाइजर लेकर आ सकते हैं।
इसके अलावा किचन में फैले हुए सामान को अच्छे ढंग से रखने के लिए आप शेल्फ या फिर खरीद सकते हैं। मार्केट में आपको 2 लेयर किचन शेल्फ आसानी से मिल जाएंगी। ऐसे में इन्हें किचन में रखकर आप बिखरे हुए सामान को सही से रख सकते हैं।
किचन में रखी करछियां और चम्मच टांगने के लिए आप मार्केट से प्लाटिक हुक्स खरीदकर ला सकते हैं। इन्हें किचन की दीवार पर लगाकर इसमें कई तरह की अच्छी चीजें आप किचन में रख सकते हैं।
रंग-बिरंगे कलर्स के पर्दे लगाकर आप अपनी किचन को सजा सकते हैं।
किचन में प्लांट्स लगाकर आप रसोई को अलग लुक दे सकते हैं।
इस तरह आप कम बजट में भी अपनी रसोई को सुंदर और सबसे हटके लुक दे सकते हैं।