शिल्पा की तरह घर में बनाएं किचन गार्डन और खाएं ऑर्गेनिक सब्जियां

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 01:18 PM (IST)

क्या आप भी शिल्पा शेट्टी की फिटनेस का राज जानना चाहते है? आपको बता दें कि शिल्पा सिर्फ वर्कआउट ही नहीं करती बल्कि अपनी डाइट का भी प्रोपर ध्यान रखती हैं। शिल्पा डाइट में फ्रेश सब्जियां खाती है जिस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर अपने किचन गार्डन की वीडियो शेयर कर किया है। 

                       

हाल ही में शिल्पा ने अपने सोशल अंकाउट से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'फिलोसोफर सिसेरो का कहना था कि यदि आपके पास गार्डन और लाइब्रेरी है तो मानो आपके पास सबकुछ है। इसलिए मैंने घर के पीछे छोटा सा बगीचा बना रखा है, जिसमें फल और सब्जी की खेती करती हूं।' आप देख सकते हैं कि उन्होंने अपने किचन गार्डन में बैगन, पालक, टमाटर जैसी सब्जियां उगा रखी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने फलों की बागवानी भी की हुई है। ज्यादातर सब्जियां उन्होंने गमलों में लगाई हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Cicero said, “If you have a garden and a library, you have everything you need.” The fruits of sowing, growing and knowing it’s pure unadulterated with pesticides (and not geneticalily modified) is something I can’t describe. It’s a small move in a small space in my backyard... but it’s the effort that counts... plucked our very own homegrown starfruit, chilli, brinjal, spinach and tomatoes 😬#thrilled to bits ... Start today, or you’ll regret tomorrow. Thankyou @actormaddy for encouraging me to do so 🤗. #farming #growyourown #fresh #homegrown #vegetables #gratitude #unadulterated #organic #happiness #mondaymotivation #knowyourfood

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on Jan 21, 2019 at 5:28am PST

 

शिल्पा ने फैंस को दी किचन गार्डन बनाने की सलाह

इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस को भी सलाह देते हुए कहा, ये सब्जियां और फल एकदम शुद्ध है जिनपर कोई पेस्टीसाइड नहीं डाला गया। आप भी इस तरह का बगीचा अपने घर में बना सकते है। ये काम आज ही शुरू करें कल का इंतजार न करें।' चलिए आज हम आपको  किचन गार्डनिंग टिप्स व उसके फायदे बताते हैं। 

 

किचन गार्डन तैयार करने के टिप्स

प्‍लास्टिक पॉट गार्डनिंग 

सब्जियां व फल उगाने के लिए प्‍लास्टिक पॉट इस्तेमाल करें। इससे अगर आपका पौधा खराब होता है तो आप आसानी से उसे दूसरे पॉट में लगा सकते हैं।  


                 
कोर्क का इस्‍तेमाल 

पुरानी वाइन की बोतल के कोर्क से बगीचे में मिट्टी खोदकर अपने पौधे के लिए उपयुक्‍त स्थिति बनाएं। इससे पौधे कीड़ा लगने से बचे रहेंगे। इसके अलावा बगीचे में कुछ लास्टिक के कांटे बिछा दें। इससे पौधों को सुरक्षा मिलेगी। 

 

एकसाथ लगाएं कई पौधे 

इंसानों की तरह पौधों को भी जिंदा रहने के साथ की जरूरत होती है। इसलिए पौधों को एक-साथ उगाएं। इससे पौधों को बढ़ने में मदद मिलती है।

पानी पुर्नउपयोग करें 

पौधों को दिए गए पानी की रीयूज करने से पानी की बर्बादी से भी बचेगी। दूसरा कहते है कि सब्जियों व फलों के पौधों को दोबारा वहीं पानी दिया जाए तो वह तेजी से बढ़ते है। आप चाहे तो अंडों का उबला हुआ पानी भी पौधों में डाल सकते है जिससे उनकी ग्रोथ तेजी से होगी। 
                                                                 

घर में किचन गार्डन बनाने के फायदे                                                                                                                                                     

ताजा सब्जियां और हर्ब्स

घर में सब्जियां व हर्ब्स उगाने का फायदा है कि हमें ताजी और कैमिकल फ्री सब्जियां मिलती हैं जो हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी हैं। दूसरा आपको सब्जियां लेने के लिए घर से बाहर जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी। 

किफायती सब्जियां व फल 

किचन गार्डन दूसरा फायदा है कि आप कम पैसों में पौष्टिक सब्जियां खा सकते हैं।  इसके अलावा आप इन सब्जियों जब चाहे आसानी से तोड़कर बनाकर सकते है।    

                           

बिना खाद वाली सब्जियां                          

वैसे तो मार्कीट में भी ताजी सब्जियां मिल जाती है लेकिन इन्हें पकाने के लिए कैमिकल्स युक्त खादों का इस्तेमाल किया जाता है जो हमारी सेहत को नुकसान भी पहुंचाती है। ऐसे में आप घर में उगाई सब्जियां ही इस्तेमाल कर सकते है और हैल्दी रह सकते हैं। 

 

तनाव से मुक्ति

घर में गार्डनिंग करने से इधर-उधर की बातें सोचने का समय नहीं मिलता है। जब आप काम किसी काम में बिजी होते हैं तो तनाव कम होता है। दूसरा घर के पास हरियाली महसूस होने से मन शांत रहता है। 

कीड़े-मकौड़े कम 

घर में किचन गार्डन बनाने से कीड़े-मकौड़े कम होते है क्योंकि इससे खाली पड़ी जगह का इस्तेमाल भी हो जाता है। दूसरा पौधे कीटों को भगाने का काम करते है।

 

 
 

Content Writer

Sunita Rajput