मुख्य द्वार पर लगाएं ये 8 चीजें आर्थिक परेशानी होगी दूर

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2020 - 03:51 PM (IST)

हर व्यक्ति पैसेकमाने के लिए बहुत मेहनत करता है। मगर कई बार लाख कोशिशों और मेहनत के बाद भी पैसों से जुड़ी परेशानी का सामना कर रहें है। कही लोगों के पास धन आता है पर टिकता नहीं है। ऐसे में उन्हें आर्थिक तंगी से जुझना पड़ता है। इसके पीछे का कारण वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर 8 चीजों को लगाने आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही घर धन-धान्य से भर सकते है। तो आइए जानते है उन चीजों के बारे में...

तुलसी का पौधा
वास्तु के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखना चाहिए। इसके साथ ही इसे नियमित रुप से जल चढ़ाना और दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में पैसों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके साथ ही घर में खुशहाली माहौल बना रहता है। 

देवी लक्ष्‍मी के शुभ पद चिन्‍ह 
घर, दुकान और ऑफिस के मेन गेट पर देवी लक्ष्मी के पद चिन्ह लगाना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की घर में वास होता है। ऐसे में घर धन-धान्य से भरा रहता है। 

लक्ष्‍मी जी की फोटो 
देवी लक्ष्मी की फोटो लगाने से भी आर्थिक तंगी दूर होती है। ध्यान में रखें कि लक्ष्मी माता कि ऐसी फौटो लगाए जिसमें वह बैठी हो और उनके हाथों से धन बरसा रही हो। इससे आपको द्वारा कमाया हुआ घर पर टिका रहेगा। 

स्‍वास्तिक
घर के मेन गेट पर लाल रंग से शुभ- लाभ लिख कर स्वास्तिक बनाने से घर में पॉजीटिविटी आती है। यह शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में घर में सुख, शांति, समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही घर धन-धान्य से भरा रहता है। 

तोरण 
घर के मुख्य द्वार और दुकान पर तोरण लगाने भी अच्छा माना जाता है। तोरण बनाने के लिए आप अशोक,आम, पीपल, बिल्वपत्र और कनेर के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे बनाने में फूलोें का भी इस्तेमाल कर सकते है। यह घर से नेगेटिविटी दूर करता है। इसके साथ कारोबार में तरक्की होती है। 

काले घोड़े की नाल
घर के बाहर काले घोड़े की नाल लगाने से घर का बुरी नजर से बचाव होेता है। पैसों की किल्लत दूर होती है। बिजनेस में तरक्की मिलती है। इसके साथ ही घर में किसी चीज की कमी नहीं होती है। 

सूर्य यंत्र 
सूर्य यंत्र लगाने से भी घर में पॉजीटिव एनर्जी का वास होता है। यह बेहद शुभ माना जाता है। इससे पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। आर्थिक परेशानियां खत्म होती है। 

फ्लॉवर पॉट 
वास्तु के अनुसार घर पर सुंदर, महकने वाले फूलों को लगाने से पॉजीटिविटी आती है। घर में खुशहाली भरा वातावरण बना रहता है। ऐसे में आप घर पर 
फ्लॉवर पॉट लगा सकते है। इसे लगाने पर इस बात का ध्यान रखें कि फ्लॉवर पॉट मेन गेट के दोनों तरफ लगे हो। 

ऐसे में रोज कार्यक्षेत्र में जाने से पहले इन चीजों को देखें। ऐसा करने से जीवन में पैसों की परेशानी से राहत मिलेगी। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है।

Content Writer

Harpreet