Navratri 2020: घर में रखें इनमें से कोई 1 चीजें, खुल जाएगी किस्मत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2020 - 03:19 PM (IST)

आज से मां दुर्गा के पावन नवरात्रे शुरू हो चुके है। देवी मां का यह त्योहार 9 दिनों तक मनाया जाएगा। लोग देवी मां को खुश करने के लिए उनके अलग-अलग रुपों की पूजा करते हैं। वास्तु के अनुसार घर कुछ चीजों को रखना बेहद शुभ माना जाता है। इनमें से 1 चीज को भी रखने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है। तो चलिए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में...


कमल का फूल या तस्वीर

लक्ष्मी माता को कमल का फूल अति प्रिय है। ऐसे में घर पर अमल का फूल या तस्वीर लगाने से देवी मां कृपा की बनी रहती है।


चांदी या सोने का सिक्का

घर के मंदिर में लक्ष्मी मां और गणेश जी की प्रतिमा वाला सिक्का रखें। इसे चांदी या सोने का लाकर रख सकते हैं। इससे घर में खुशियों का आगमन होता है। इसके साथ ही पैसों की कमी दूर होती है।


देवी लक्ष्मी की तस्वीर

वास्तु के अनुसार घर के मंदिर में लक्ष्मी मां की बैठी और पैसे बरसाती हुई मुद्रा में तस्वीर लगाएं। इससे पैसों की किल्लत दूर होती है। कारोबार में तरक्की होती है।

मोर पंख

मोर देवी सरस्वती का वाहन होता है। ऐसे में घर पर मोर पंख रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। घर-परिवार के सदस्यों की बुद्धि और विवेक बढ़ता है। घर सुख-शांति, समृद्धि भरा माहौल बना रहता है।


सोलह श्रृंगार का सामान

नवरात्रि के दिनों में देवी मां को खुश करने के लिए उन्हें सोलह श्रृंगार का सामान जरुर चढ़ाएं। इसके साथ ही रोज देसी घी का दीया जगाकर पूजा करें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत बनी रहती है। इसके साथ ही घर के कलह-क्लेश, तनाव दूर हो सुख-शांति से भरा माहौल बना रहता है।

इस तरह घर-परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, सेहत आदि के लिए नवरात्रि के दिनों में इन चीजों को घर पर जरुर लाएं। इसके साथ ही नियमित रूप से देवी मां की पूजा करें। इसके साथ आप इनमें से कोई 1 चीज लाकर घर में रख सकते हैं। सभी चीजों को लाना जरूरी नहीं है।

Content Writer

Vandana