गैलेक्सी ग्लो जार्स डैकोरेशन से जगमगाए घर(pics)

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2016 - 04:48 PM (IST)

त्योहारों ने अपनी दस्तक दे दी है और इन दिनों लोग तरह-तरह की शॉपिंग करते है जैसे, कपड़ों से लेकर घर को सजाने की चीजों तक। लोग बाजार से कई तरह के डैकोरेशन के सामान खरीद कर लाते है और अपने घर को डैकोरेट करते है लेकिन मार्किट में मिलने वाला डैकोर का सामान काफी मंहगा होता है। कई लोग एेसे है जो इनको खरीदने की क्षमता नहीं रखते और वह इन सब चीजों में अपने पैसे खर्च ना करके उनको बचाने की कोशिश करते है। अगर आप भी कुछ ऐसे ही करते है तो आज हम आपको घर की डैकोरेशन के लिए गैलेक्सी ग्लो जार्स बनाने के बारे में बताएंगे। इनको आफ बड़ी ही आसानी से खुद ही बना सकते है। इनको बनाने के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे और साथ ही साथ आप कुछ नया करना सिखेंगे। 

 

आइए जानते है कि गैलेक्सी ग्लो जार्स को बनाने के बारे में। इनको आप दिपावली के शुभ अवसर पर बना सकते है और अपने घर को नए तरीके से सजा सकते है। 

 

सामग्री 

- कांच का सिपंल जार 
- ग्लो स्टिक 
- कैंची 
- ग्लिटर 
- ग्लव्स 

गैलेक्सी ग्लो जार्स को ऐसे बनाएं


गैलेक्सी ग्लो जार्स बनाने के लिए सबसे पहले कांच का सिपंल जार लें। फिर इस जार में ग्लो स्टिक को कैंची के साथ ऊपर से काटकर ग्लो जार में फैला दें। इसके बाद इसमें ग्लिटर को डाल कर जार को ढक्कन के साथ कवर कर दें और अच्छे से हिलाएं। जब जार सूख जाएं तो इसमें मार्किट से मिलने वाली कैंडल्स डाल दे और अपने घर में सजाएंं। 

Punjab Kesari