DIY Ideas! मेंहदी फंक्शन में पेपर डैकोरेशन से घर को दें यूनिक लुक

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2017 - 06:07 PM (IST)

जल्द ही शादियों और त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। शादी पर लोग अपने आउटफिट् पर तो ध्यान देते है लेकिन घर की डैकोरेशन भी खास करते है। जैसे जमाना मॉडर्न होता जा रहा है, वैसे ही वैडिंग डैकोरेशन के आईडियाज भी बदलते जा रहे है। आजकल वैडिंग डैकोरेशन में नए-नए थीम और आइटम्स आ चुकी है, जिनमें पैसा भी ढेर सारा लग जाता है। इसी खर्चे के चलते मध्यम वर्ग के लोग अक्सर मायूस हो जाते है। तो क्यों न आप इस बार खुद ही अपनी वैडिंग डैकोरेशन करें। जिसमें खर्चा भी कम होगा और वैडिंग डैकोरेशन भी मॉडर्न स्टाइल में होगी। शादी के दौरान मेंहदी, हल्दी जैसे कई फंक्शन आते है लेकिन आज हम आपको मेहंदी डैकोरेशन के कुल और ट्रैंडी आइडिया बताएंगे, जो आपके मेहंदी फंक्शन को यादगार बना देंगे। 

क्या है DIY? 
DIY का मतलब है कि आप खुद ही नए-नए तरीकों से चीजों का रीयूज करें और कई क्रिएटिव चीजें बनाएं। इससे आपका खर्चा भी बचेगा। इसका एक और फायदा भी है कि आप अपनी इच्छा से मेहंदी डैकोरेशन कर सकते है। 


Cranes Decoration


इसके लिए आपको ग्लेज़ पेपर, कलर्ड पेपर और हैगिंग के लिए थ्रैड की जरूर पड़ेगी।ग्लेज़ और कलर्ड पेपर की मदद से छोटे-छोटे क्रेन बना लें। फिर इनपर थ्रैड बांध कर हैगिंग की तरह लटका दें। 

Boats Decoration


हैगिंग पेपर बोट डैकोरेशन भी मेहंदी डैकोरेशन के लिए अच्छा आईडिया है। पेपर की मदद से बोट बनाएं और उन्हें हैगिंग की तरह लटका दें। इसके लिए आप पोल्का डॉट्स या स्ट्राइप पेपर भी चुन सकते है। 

Paper Fans


यह सबसे आसान आईडिया है। येलो और ब्लू दो पॉप कलर के पेपर चुने और उनसे पेपर फैन बनाएं। इसको ब्राइड झूले पर यूनिक तरीके से सजाएं। 

Hanging umbrellas


इसके अलावा आप हैगिंग अम्ब्रेला को भी मेंहदी या वैडिंग डैकोरेशन का हिस्सा बना सकते है। अगर आप थीम के हिसाब से डैकोरेशन करेंगे तो यह सबसे अच्छा आईडिया है। इसके अलावा आप हैंगिंग एलीफैंट (elephants ) डैकोरेशन भी कर सकते है। 

Pin Wheels


आप इन्हें रंगीन पेपर के इस्तेमाल से भी बना सकते है। यह आइ़डिया टेबल सेंटर पिसेज के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। पेपर की मदद से Pin Wheels बनाएं और उनको लकड़ी की स्टिक से टेबल पर सजाएं। 

Punjab Kesari