झूमर डैकोरेशन से सजाएं अपना घर(pics)

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2016 - 06:19 PM (IST)

झूमर डैकोरेशन का एक ऐसा जरिया है, जो घर की शान को बढ़ा देता है। इससे घर न केवल सुंदर बल्कि किसी अालीशाना महल की तरह लगने लगता है। इनको हर ड्राइनिंग रूम में लगाकर घर को स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है। आप घर में वुडमेड, एलईडी और क्रिस्टल डिजाइनर आदि कई तरह के झूमर लगा सकते है। इनको एक मिडिल क्लास लोग भी खरीद सकते है। आज हम आपको घर की शान में चार-चांद लगाने वाले झूमर के बारे में बताएंगे, जिनको आप त्योहार के इन दिनों में अपने घर पर लगा सकते है। 

 

1. कैन्डिलियर झूमर 

आज के समय में कैन्डिलियर झूमर का क्रेज सबसे ज्यादा है। इससे कमरा चमक उठता है। इसको आप त्योहारों के दिनों में इस्तेमाल कर सकते है। 

2. क्रिस्टल झूमर 

यह झूमर सब लोगों की पसंद है। इनके जलते ही कमरें में शाइनिंग बढ़ जाती है। लोग शीशे के झूमर के जगह इन्हें एहमियत दे रहें। 

3. डैकोरेटिव झूमर 

घर की खूबसूरती के लिए डैकोरेटिव झूमर के अलावा कोई अच्छा ऑप्शन नहीं है। आपको मार्केट में पर्दे या सोफे के कलर से मिलते-जुलते झूमर आसानी से मिल जाएंगे। 

4. एलईडी झूमर 

आजकल बाजार में एलईडी झूमर की खूब डिमांड है। यह देखने में बहुत खूबसूरत होता है और इसके खराब होने की चांसेज बहुत कम होते है। 

5. हैंडीक्राफ्ट झूमर 

इन झूमर की कीमत काफी कम होती है। इसको मिडिल क्लॉस लोग भी खरीद सकते है और अपने घर में सजा सकते है।  
 

Punjab Kesari