प्याज से ले अनेकों काम! (Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2016 - 01:23 PM (IST)

हर घर में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। प्याज खाने के स्वाद को बढ़ाता है। इसके अलावा भी प्याज के कई फायदे है। घर के कई कामों में प्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है। आज हम आपको बताते है कि कैसे आप घर के कामों में प्याज का इस्तेमाल कर सकते है। 

1. जंग हटाने के लिए

प्याज का इस्तेमाल जंग हटाने के लिए किया जा सकता है। जंग लगे चाकू पर प्याज मले। इससे जंग तुरंत हट जाएगा। 

2. पिंपल से छुटकारा

प्याज आपके चेहरे की सुदंरता को बरकरार रखने में मददगार है। इसकी मदद से आप चेहरे पर निकलने वाले मुहांसों से निजात पा सकते है। प्याज को पीस कर पानी के साथ मिलाकर मुहांसों पर लगाएं। इससे जल्द ही आराम मिलेगा। 

3. मधुमक्खी के डंक से राहत

मधुमक्खी के डंक मारने पर त्वचा पर प्याज मलें। एक प्याज को बीच में से काटकर डंक वाली जगह पर अच्छी तरह मले। इससे दर्द कम होगा। 

4. ग्रिल को साफ करने के लिए

ग्रिल की सफाई करने के लिए प्याज का इस्तेमाल करें। प्याज को दो टुकड़ों में काट लेें। कांटे में आधे प्याज को पकड़कर ग्रिल पर मलें। 

5. जलने पर राहत

जलने पर प्याज का इस्तेमाल करें। इसमें एेंटिबैक्टियल गुण भी पाए जाते हैं। यह जख्म को संक्रमित होने से रोकता है। इसे जले हुए स्थान पर मलने से दर्द कम होता है। 

Punjab Kesari