दो चीजों से मिलकर बना ये जूस बचा सकता हैं आपकी जान(pics)

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2016 - 11:13 AM (IST)

अनार का फल खाने में रसीला होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। एक कप अनार का जूस पीने से शरीर को विटामिन सी, के और पोटैशियम भरपूर मात्रा में मिलता है। अगर इसको खजूर के साथ मिलाकर कर पीया जाएं तो और भी लाभ मिलता है। इससे कई तरह की परेशनियां दूर हो सकती है। अाइए जानते है अनार और खजूर का जूस कौन-कौन सी बीमारियों को दूर करता है। 



जूस तैयार करने की विधि 

अनार और खजूर का जूस बनाने के लिए सबसे पहले अनार को छीलकर जूसर में डालकर जूस बना लें। इसके बाद अनार में से उसकी सफ़ेद झिल्ली को निकल लें क्योंकि इसके वजह से जूस का स्वाद खट्टा हो सकता है। जूस तैयार होने के बाद इसमें खजूर मिलाकर फिर से ग्राइंड कर लें। बस हो गया जूस तैयार।  



- ये जूस दिल की धमनियों को सख्त करने वाले तनाव को 33 % कम करता है। 
- इसके इलावा ये धमनियों में कोलेस्ट्रॉल,चर्बी को 28 % तक कम करता है। 
- अनार में विटामिन ऐ,के, फॉलिक एसिड और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो शरीर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है। 


Punjab Kesari