ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करें ये आहार (pics)

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2016 - 11:00 AM (IST)

महिलाएं सारा दिन घर और परिवार की देखभाल करती हैं। हर वक्त उनकी जरूरतों का ही ख्याल रखने में अपनी सारी जिन्दगी बिता देती है। सबकी देखभाल करने के बाद औरतों को अपनी सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम बीमारी हैं। थोड़ी सी जागरूकता से इस बीमारी से लड़ा जा सकता है।अगर महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से बचना चाहती हैं तो उन्हें नियमित रूप से डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाना चाहिए और समय-समय पर अपनी जांच करवानी चाहिए।
 
इसके अलावा भी बहुत से ऐसे सुपरफूड हैं जिनके सेवन से महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से बच सकती हैं। आइए जानते हैं इन खाने-पीने की चीज़ों के बारे में...
 
 
1. हल्दी
 
हल्दी हर घर में आसानी से मिल जाती है। इसमें कैंसर से लड़ने के बहुत गुण होते हैं। इसे अपने आहार में शामिल करके ब्रेस्ट कैंसर से बचा जा सकता है। सुबह एक चुटकी हल्दी को एक गिलास पानी के साथ पीने से भी फायदा मिलता है।
 
2. अलसी के बीज
 
अलसी के बीजों को सलाद या दही में मिलाकर भी खाने से लाभ होता है। 
 
3.अंगूर
 
अंगूर ब्रेस्ट कैंसर के होने खतरे को कम करता है। 
 
4. ब्रोकली
 
हर किसी को अपने भोजन में ब्रोकली जरूर शामिल करनी चाहिए। इसे कैंसर का खतरा टल जाता है।
 
5.लहसून
 
लहसून में पाए जाने वाले त्तव को कैंसर के सेल्स को मारने में सहायक है। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की कली को पानी के साथ खाना चाहिए। 
 
6. पालक
 
पालक एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। जो कैसर से लड़ने में मददगार है। 
 
7.विटामिन डी
 

धूप में बैठना, दूध और अंडे जैसे पदार्थों को सेवन करने से भी इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। 

Punjab Kesari