दांतों की यह समस्याएं खुद ही कर लें हल

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2016 - 04:49 PM (IST)

आजकल दांतों से जुडी परेशानी का सामना हर 10 में से 7 लोगों को करना ही पडता है। दांतों की समस्याओं से राहत पाने के डॉक्टर की सलाह लेनी पडती है लेकिन आप जानते हैं कि कुछ घरेलू उपायों की मदद से दांतों की किसी भी तरह की तकलीफ से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में... 
 
 
1. मुंह से बदबू
 
 
दांतों की रोज सफाई करने के बाद भी अगर मुंह से बदबू आ रही हो तो सलाद और कैल्शियम वाले आहार खाएं। दिन में 2 बार दांत जरूर साफ करें।
 
 
2. मसूड़ों से खून निकलना
 
 
दांतों पर दवाब डालकर ब्रश करने से भी मसूडों में से खून निकलना शुरू हो जाता है। इसके लिए सॉफ्ट ब्रश का ही इस्तेमाल करें। अगर फिर भी यह परेशानी बनी रहता है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
 
 
3. कमजोर दांत
 
 
कुछ ठंड़ा या गर्म खाने के बाद अगर दांतों में चीस पड़ती है तो कुछ भी खाने के बाद कुल्ला करें,अपना टूथपेस्ट बदलें और सेंसोडाइन जैसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
 
4. छाले
 
मुंह में लगातार छाले पड़ने से अमरूद के पत्ते चबाएं क्योंकि छाले पड़ने से दांत साफ करने में परेशानी होता है और इससे दाात खराब होने का डर भी बना रहता है।
 
 
 
5. पायरिया 
 
मुंह से बदबू आना, मसूड़ों में सूजन और खून निकलने की बीमारी को पायरिया कहते हैं।इसकी एक वजह यह भी है कि दांतोें की सफाई ना करना। इसके लिए खाना खाने के बाद कुल्ला जरूर करें और दिन में दो बार बर्श करें। इस बीमारी में डॉक्टर की राय जरूर लें।
 
 
 

Punjab Kesari