पेट के अफारे से हैं परेशान तो अपनाएं 5 असरदार उपाय! (Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2016 - 12:40 PM (IST)

पेट में अफारा पड़ना या पेट का फूलना ऐसी परेशानी है जिसका 10 में से 6 लोगों को सामना करना पडता है। इससे खाना पचाने में भी परेशानी हो सकती है। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं खाना टाइम पर ना खाना, तला हुआ या मसालेदार भोजन और वर्कआऊट ना करना। इससे सेहत से जुडी और भी दिक्कतों का सामना करना पड सकता है लेकिन इसे घरेलू उपायों से भी दूर किया जा सकता है। 
 
 
1.लाल मिर्च
 
लाल मिर्च में कैपेसिन नामक तत्व पाया जाता है जो भोजन पाचने के लिए जरूरी एंजाइम्स के स्तर को बढ़ाता है। इससे गैस और पेट फूलने की समस्या में कमी आती है।
 
 
2. केला
 
केला गैस और ब्लोटिंग की समस्या से निपटने में रामबाण है।
 
 
3. सौंफ 
 
सौंफ आंतों की कोशिकाओं को आराम पहुंचाती है जो पेट की गैस को दूर करने में सहायक है। खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ खाने से पेट फूलने और गैस की समस्या से निजात पाई जा सकती है।
 
4. अदरक
 
पेट के अफारे से छुटकारा पाने के लिए अदरक वाली चाय पीने से छुटकारा पाया जा सकता है।
  
 
5. अजवायन
 
 
पेट की किसी भी तरह की परेशानी से छुटकारा पाने में अजवाइन मददगार है। खाना खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ अजवाइन खाने से लाभ मिलता है।

Punjab Kesari