दांतों में लगे कीड़े साफ कर देंगे ये घरेलू तरीके, दर्द भी हो जाएगा छूमंतर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2023 - 06:04 PM (IST)

दांतों में कीड़ा लगना एक आम समस्या हो गई है सांइटिफिक भाषा में इसे कैविटी कहते हैं। इसके कारण दांतों में दर्द भी होती है जिससे यह कमजोर होकर गिरने शुरु हो जाते हैं। इसके अलावा यह कीड़े बाकी दांतों को भी खराब कर सकते हैं। असल में बहुत ज्यादा मीठा खाने के कारण यह समस्या हो सकती है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनके जरिए आप दांत में लगे कीड़ों से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं....

ऑयल पुलिंग 

ऑयल पुलिंग एक ऐसा आयुर्वेदिक तरीका है जो दांतों को साफ करके उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप करीबन 20 मिनट तक मुंह में एक चम्मच नारियल या फिर तिल का तेल डालकर घुमाएं। तय समय बाद इसे थूक दें। शोध की मानें तो इससे दांत हेल्दी बनते हैं और मुंह में बैक्टीरिया, प्लेक और मसूड़ों की सूजन भी कम होती है। 

अंडे के छिलके 

इनमें पाया जाने वाला कैल्शियम दातों के इनेमल को फिर से बनाने में मदद करेगा। इसके अलावा यह दांतों से प्लेक हटाने में भी मदद करता है। शोध की मानें तो अंडे की छिलकों दातों को एसिडीक पदार्थों से भी बचाते हैं। इसके लिए अंडे के छिलकों कोसाफ करके उबाल लें। फिर इन्हें पीसें और इसमें बेकिंग सोडा, नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को टूथब्रश की तरह दांतों पर इस्तेमाल करें। रोजाना इस्तेमाल से कीड़े दूर होने लगेंगे।

एलोवेरा जेल 

एलोवेरा जेल टूथ कैविटी पैदा करने वाले इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। टी ट्री ऑयल के साथ मिलाकर इसका इस्तेमाल करें। समस्या से आपको काफी आराम मिलेगा। 

लहसुन 

लहसुन भी आप दांतों में लगी कैविटी दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 4-5 लहसुन की कलियां छिलकर पीस लें और एक बारीक पेस्ट बना लें। इसके बाद पेस्ट को दांतों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। तय समय के बाद साफ पानी से कुल्ला करके ब्रश कर लें। नियमित इस्तेमाल से आपको समस्या से काफी राहत मिलेगी। 

मुलेठी की जड़ 

मुलेठी की जड़ कैविटी से राहत दिलवाने में मदद कर सकती है। मुलेठी की जड़ का एक टुकड़ा लें और इससे पाउडर बना लें। फिर सुबह शाम इस पाउडर से ब्रश करें और इसके बाद साफ पानी से कुल्ला कर लें। नियमित इस्तेमाल से केविटी दूर होने लगेगी। 

Content Writer

palak