रात को ब्रा पहनकर सोने के नुकसान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2016 - 01:18 PM (IST)

औरते आपनी खूूबसूरती और स्वास्थय को लेकर बहुत चिंतित रहती हैं और देखभाल भी बहुत करती हैं। ताकि वे हैल्दी भी रहे और सुन्दर भी दिखे। कुछ महिलाए शायद यह नही जानती की रोजमर्रा के कुछ काम उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहें हैं इसीलिए आज हम आपको बता रहें हैं कि रात को ब्रा पहनकर सोने के भी बहुत से नुकसान हो सकते हैं। जिनके बारे में आपको नही पता और हो सकता है कि इस कारण आप और भी बीमारियों की चपेट में आ रहें हैं। तो आइए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में...
 
1. ब्लड सर्कुलेशन
 
रात को सोते वक्त अगर टाइट ब्रा पहनी है तो इससे खून का दौरा ठीक से नही हो पाता। अगर आपके ब्रा पहननी ही है तो रात को स्पोर्टस ब्रा ही पहने। 
 
2. बेचैनी
 
टाइट इलास्टिक होने के कारण रात को बेचैनी बनी रहती है और नींद नही आती। डॉक्टर भी रात को सोते समय ढीले कपड़े पहनकर सोने की सलाह देते हैं।
 
3. जलन और लाल निशान

सारा दिन और रात को भी ब्रा पहनने से त्वचा पर लाल निशान पड़ जाते हैंष कई बार तो पसीना आने पर इस जगह पर ऐलर्जी भी हो जाती है।
 
4. स्तन कैंसर होने के खतरा
 
लगातार कई घंटो तक टाईट ब्रा पहनने से कैंसर होने का खतरा बढ जाता है।
 
5. पिंगनमेंटेशन का बढ़ना
 
जिस जगह पर ब्रा की इलास्टिक रहने से पिंगनमेंटेशन का खतरा बढ जाता है।
 
 

 

Punjab Kesari