हाई हील्स के दर्द से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके (pics)

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2016 - 12:23 PM (IST)

सब का मन करता है कि वह अपनी बैस्ट ड्रैस के साथ हाई हील्स पहन कर एलीगेंट लुक दें लेकिन दिखने में हाई हील्स जितनी अच्छी लगती है। यह दर्द भी उतना ही देती है। कई बार इसको ज्यादा समय तक पहने रखने से पैरों में दर्द होने लगता है, जिसकी वजह से अाप हाई हील्स चाहकर भी नहीं पहन पाती। अाज हम अापको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से अाप अपनी पसंद से जितनी मर्जी हाई हील पहन कर घंटों घूम-फिर सकती है। 

 
 
1. टेप
 
पैर की तीसरी और चौथी ऊंगुलियों के बीच की एक नस दौड़ती है। जब अाप हाई हील्स पहनती है तो नस खींचने लगती है, जिससे दर्द होने लगता है। ऐसे में पैर की इन दोनों ऊंगुलियों को हील पहनने से पहले किसी टेप से बांध लें। इससे दर्द कम होगा और नस भी खीचेंगी नहीं।  
 
2. अंगूठे से खुली हुई हील्स
 
कई बार टाइट हील्स से अंगूठे में दर्द होने लगता है और छाले भी हो जाते हैं। इसलिए ऐसी हील्स कैरी करें जो आगे से खुली हुई हो। इससे अंगूठा मुड़ेगा नहीं और दर्द भी नहीं होगा।
 
3. सैंड पेपर
 
कई बार ऐसा होता है कि हाई हील्स पहन कर अाप बार-बार गिरने लगती है। ऐसे में हील्स की ग्रिप के लिए इसके नीचे की तरफ सैंड पेपर लगा दें। इससे ये स्लिप नहीं होगी।
 
4.लंबे स्टेप्स
 
हील्स कैरी करने का भी एक तरीका होता है। हील्स पहन कर लंबे स्टेप्स में चलें। इससे बैलेंस ज़्यादा अच्छी तरह बनता है और हील का दर्द कम होता है। 
 
5.शाम में खरीदें हील्स
 
दिनभर पैर में हल्की सूजन होती है और सुबह-सुबह वो बिल्कुल फ्रेश रहते हैं। ये बात हमेशा ध्यान रखें कि सुबह-सुबह हील्स ना खरीदें। हील्स खरीदने के लिए दोपहर या शाम का वक्त बेस्ट है। 

Punjab Kesari