बीयर पीने के होते हैं कई फायदे! (Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2016 - 06:24 PM (IST)

वैसे तो अगर किसी चीज का सेवन हद से ज्यादा किया जाए तो वो सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में किया जाएं। अगर बात बीयर की करे तो इसे सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है लेकिन हम आपको बता दें कि इसे सीमित मात्रा में पीने के कई फायदे होते है। आइए जाने इन फायदों के बारे में...


1. बीयर आंत और पेट को साफ करने में मदद करता है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है।

2. लाइट बीयर को बहुत पौष्टिक माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन बी प्रचूक मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड हार्ट अटैक के खतरे को दूर करता है।

3. बीयर पीने से शरीर से फैट बाहर निकलता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो शरीर से अतिरिक्त फैट को बाहर निकालता है।

4. बीयर को बनाने में इस्तेमाल होने वाले पौधे होप्स में एक्सनथोहूमोल पाया जाता है, जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

5. आजकल किडनी स्टोन की समस्या आम हो गई है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो बीयर पीएं। किडनी स्टोन होने पर डॉक्टर भी बीयर पीने की सलाह देते है। 

6. बीयर पीने से हड्डियां मजबूत बनती है। इसमें मौजूद सिलिकॉन हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।  

7. एक शोध के अनुसार इसे पीने से एल्जाइमर और डिमेंशिया जैसे रोगों का खतरा कम होता है। इसे पीने वालों की याददाश्त अच्छी रहती है।


 

Punjab Kesari