पापड़ खाने से हो सकते हैं कई नुकसान! (Pics)
punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2016 - 08:16 PM (IST)

अधिकतर लोगों को पापड़ खाना पसंद होता हैं। हम सब पापड़ तो बहुत शौक से खाते है लेकिन क्या आप जानते है कि यह हमारी सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है? जी हां, पापड़ को खाने से हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है। आइए जानें किस तरह पापड़ हमारी सेहत को प्रभावित करता है।
1. पापड़ बनाते समय इसमें प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रिजर्वेटिव में सोडियम मिलाया जाता है। इससे पापड़ का स्वाद बढ़ता है लेकिन इससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं होती है।
2. इसमें यूज किए गए प्रिजर्वेटिव से किडनी और हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
3. पापड़ का सेवन करने से मोटापा बढ़ता है क्योंकि इसमें 2 रोटी जितनी कैलोरी होती है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो इसका सेवन न करे।
4. इसे बनाते समय इसमें ज्यादा मसाला और आर्टिफिशियल फ्लेवर मिलाया जाता है। इससे एसिडिटी और गैस की समस्या होती है।