किडनी खराब होने के 6 संकेत

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 12:05 PM (IST)

भारत में क्रॉनिक किडनी रोग यानी गुर्दे खराब होने की समस्या में तेजी से इजाफा हुआ है, यह बात कई सर्वे से सामने आई है। बदलती खान-पान की आदतों और भाग-दौड़ की जिंदगी, प्रदूषित पानी और प्रदूषण की वजह से किडनी की बीमारियां बढ़ रही हैं। नियमित दिनचर्या और संतुलित खानपान को अपनाकर इन रोगों से बचा जा सकता है। लेकिन देश में बढ़ते फास्ट फूड के चलन की वजह से इन बीमारियों को रोकना कठिन हो रहा है। 

ये है लक्षण

1. किडनी की बीमारी होने से बार-बार मूत्र होने का एहसास होता है।  
2. शरीर के कई भागों में सूजन जैसी शिकायतें आने लगती हैं।  
3. शरीर में कमजोरी, थकान या हार्मोन का स्तर गिर जाए तो यह भी किडनी के बीमारी के लक्षण माने गए हैं।
4.  खाज का होना ।
5  पीठ दर्द, पीठ के नीचले भाग से होते हुए पेड़ू-जांघ के जोड़ तक फैल जाता है तो समझिए कि आप इस बीमारी के शिकार हो रहे हो।
6. गर्मी में भी ठंडक महसूस हो तो किडनी खराब होने के लक्षण को दर्शाता है।

 

Punjab Kesari