Miami Vacation: प्रियंका ने कैरी किया Tote Bag, कीमत कर देगी हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2019 - 05:22 PM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ म‍ियामी में छुट्ट‍ियां बिता रही हैं। विदेश में छुट्टियां एन्जॉय करते हुए प्रियंका कई मौज-मस्ती वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। फैंस इन तस्‍वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। छुट्टियों में प्रियंका अपने लुक और अंदाज का खूब ख्याल रख रही हैं। इस वेकेशन के दौरान प्रियंका को एक से बढ़कर एक सेक्सी लुक में देखा जा रहा है। 

इतना ही नहीं, वह अलग अलग कलर की बिकिनी में समुंद्र की लहरों का नजारा लेते भी दिख रही है जहां उनके साथ न सिर्फ उनके पति निक जोनस बल्कि उनके जेठ और जेठानी भी साथ नजर आए।

इस दौरान न सिर्फ प्रियंका चोपड़ा की बिकिनी तस्वीरें वायरल हो रही है बल्कि उनका एक और लुक चर्चा बटौर रहा है। 

हाल ही में प्रियंका फिगर-हगिंग पैस्टल ब्लू वेवी टेंक ड्रैस में निक के साथ बीच पर आउटिंग करती नजर आईं, जहां उन्होंने अपने लुक को बैज कलर की हेट व मैट्रिक्स सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया।

मगर इस दौरान उनका ड्रैसअप नहीं बल्कि उनके हाथ में पकड़ा टोट बैग चर्चा का विषय बना हुआ, जिसकी कीमत आपको भी हैरान कर देगी। 

जी हां, प्रियंका के इस मामूली से बैज कलर के इस टोट बैग की कीमत 873 USD यानी 60,134 रुपए है। आप प्रियंका के वेकेशन ड्रेसिंग सेंस से आइडिया ले सकती है क्योंकि उन्हें एक से बढ़कर एक लुक में स्पॉट किया जा रहा है जो गर्ल्स का खूब इंस्पायर्ड भी कर रहा हैं। 

बोटल ग्रीन बिकिनी में प्रियंका चोपड़ा का सेक्सी लुक। 

Content Writer

Sunita Rajput