Wedding Reception: रॉयल अंदाज में नजर आईं नुसरत, मुख्यमंत्री ममता भी पार्टी में हुई शामिल

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2019 - 12:09 PM (IST)

बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने पिछले महीने 19 जून को ब्वॉयफ्रेंड निखिल जैन के साथ तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में शादी की थी। शादी के बाद कल कोलकाता में रिसेप्शन रखा गया। आईटीसी रॉयल में हुए इस ग्रांड रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री, पॉलिटिक्स और बिजनेस वर्ल्ड की कई नामी हस्तियां शामिल हुई। सोशल मीडिया पर रिसेप्शन की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

रिसेप्शन पार्टी में रॉयल लुक में दिखा कपल 

रिसेप्शन में नुसरत गॉर्जियस लग रही थी। उन्होंने मेहरून कलर का वेलवेट लहंगा पहना था। अपनी लुक को कंप्लीट करते हुए उन्होंने हाथों में लाल चूड़ा, हैवी ज्वैलरी, नोज पिन, मिनिमल मेकअप, गले में मंगलसूत्र वियर किया। वही निखिल ने  डार्क कलर की  बंदगला  शेरवानी पहनी थी, जिसमें कलर्ड धागों से कढ़ाई की हुई थी। दोनों एक-साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी हुई शामिल 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंची। एक्ट्रेस और एमपी मिमी चक्रवर्ती भी रिसेप्शन में शामिल हुई। नुसरत जहां की रिसेप्शन से पहले उनके दोस्तों ने उन्हें केक भेजा था। उस केक की फोटो भी नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

केक की फोटो के साथ उन्होंने अपने फ्रेंड्स के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। केक पर कपल की रोमांटिक तस्वीर छपी हुई थी।


 

Content Writer

Priya dhir