Met Gala 2019: दीपिका-प्रियंका ही नहीं ईशा-नताशा की लुक ने भी किया इंप्रेस (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2019 - 06:44 PM (IST)

न्यूयॉर्क में हुए Met Gala 2019 इवेंट में बॉलीवुड हसीनाओं ने भी हिस्सा लिया। बॉलीवुड दीवाज  दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेहतरीन लुक से फैंस को खूब इंस्पायर्ड किया हालांकि प्रियंका से ज्यादा लोगों को दीपिका का लुक ज्यादा पसंद आया। लेकिन इन दोनों दीवाज के अलावा वहां दो और हसीनाएं भी पहुंची। बॉ़लीवुड अभिनेत्री नताशा पूनावाला और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी इस इंवेट में शामिल हुई। दोनों दीवाज पिंक कारपेट पर बहुत ही सिंपल लुक में नजर आईं।

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी मेट गाला के लिए डिजाइनर Prabal Gurung की खूबसूरत लेवेंडर गाऊन चुना। ईशा के इस लुक को हर किसी ने पसंद किया। इसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ डायमंड ईयररिंग्स पहने हुए थे।

वहीं नताशा पूनावाला भी बहुत ही सिंपल लुक में नजर आईं। नताशा ने  Peter Dundas का डिजाइनर किया हुआ क्रिस्टल गाउन पहना। इसके साथ सिपंल मेकअप और बेहतरीन हेयरस्टाइल के साथ मांगटीका उनकी लुक को अट्रेक्टिव बना रहा था।

Content Writer

Vandana