शादी में डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के लंहगे में दिखी ईशा, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 01:53 PM (IST)

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की बिग फैट इंडियन वेडिंग की चर्चा हर तरफ हो रही हैं। शादी में बॉलीवुड से लेकर उद्योग जगत व कई नेताओं ने शिरकत कीं। वहीं, फैंस ईशा का ब्राइडल लुक को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ईशा को शादी के जोड़े में देखने के बाद हर कोई यहीं जानना चाहता होगा कि उन्होंने अपनी शादी के लिए किस डिजाइनर का आउटफिट चूज किया? अगर आप भी यहीं जानना चाहते है तो चलिए आपको ईशा के वेडिंग लहंगे की पूरी डिटेल बताते हैं। 

डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के लहंगे में ईशा  

ईशा ने अपनी शादी के लिए अबू जानी संदीप खोसला का 16 पैनल घेरे वाला ब्राइडल लहंगा चूज किया। इस ऑफ व्हाइट लहंगे में हैवी हैंड इम्ब्रॉइडरी की गई जिसमें मुगल जाली, जरदोरी में फ्लोरल पैनल गोल्डन वर्क देखने को मिला। खास बात थी कि ब्राइडल लहंगे पर क्रिस्टल और सीक्वेंस जाली और फ्लोरल वर्क किया गया।

लहंगे के साथ अटेच लॉन्ग ट्रेल था खास 

आपको बता दें कि ईशा अंबानी के ब्राइडल लहंगे के साथ डबल शेड्स जालीदार वर्क वाला 20 मीटर लंबा ट्रेल अटेच था जो डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने ही तैयार किया था। वेडिंग में यहीं ट्रेल उनकी ब्राइडल लुक का खास अट्रेक्शन रहा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Beautiful Bride #ishaambani #ishaambani #nari #mukeshambani #ambaniwedding

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Dec 12, 2018 at 9:56am PST

 

नीता अंबानी ने भी चूज किया अबू जानी संदीप खोसला का लहंगा


ईशा अंबानी की मां ने भी शादी में इसी डिजाइनर का लहंगा चूज किया। नीता के वेज जोर्जेट हैंड इम्ब्रॉयडर्ड घागरे पर चिकनकारी, क्रिस्टल, तांबा सीक्वेंस वर्क किया गया था जिसके बॉर्डर को पिंक टचअप दिया गया था। 

Content Writer

Sunita Rajput