प्रियंका-निक के घर गूंजेगी किलकारियां! यहां देंगी पहले बच्चे को जन्म

punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 05:49 PM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से पति निक जोनस संग तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। सोशल मीडिया से जोनस सरनेम हटाने के बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। जिसे सुन फैंस काफी नाराश हो गए थे। वहीं इस बीच निकयांका को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रियंका और निक अपने फर्स्ट बेबी की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि यह दावा प्रियंका के ही करीबी ने किया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि प्रियंका लॉस एंजिल्स में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। जिसे लेकर कपल बेहद ही खुश है। फिलहाल प्रियंका और निक की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

बता दें बीते कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जोनस सरनेम हटा दिया था। जिसके बाद से प्रियंका और निक के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा। जिसके बाद प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस खबर को अफवाह बताया। इसके साथ ही एक्ट्रेस की मां ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि वो इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं। हालांकि तलाक की खबरों को लेकर अभी तक कपल का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। 

गौरतलब है कि प्रियंका और निक में 10 साल का अंतर है। जिसके चलते दोनों अक्सर यूजर्स के निशाने पर रहते हैं। हालांकि लोगों की नेगिटिव बातों को इग्नोर करते हुए दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ही अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकाल कर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं।

Content Writer

Bhawna sharma